फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: ‘एनिमल पार्क’ से पहले डेब्यू करेंगे जूनियर देओल के बेटे या बाद में, खुद बॉबी ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 09 Dec 2023 10:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटों के साथ बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल के किस्मत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ताबड़तोड़ कमाई के बाद फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। फिल्म में उनके नकारात्मक किरदार को काफी ज्यादा सराहना मिल रही है। अभिनय को मिल रही तारीफों के बीच हाल ही में उन्होंने अपने दोनों बेटों आर्यमन और धरम देओल के एक्टिंग डेब्यू पर खुलकर बात की।
Shefali Jariwala Interview: शैतानी रस्मों के लिए शेफाली तैयार, ‘कांटा लगा गर्ल’ के चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉबी के बड़े बेटे आर्यमन 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में नजर आने के बाद से ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। कार्यक्रम में उन्हें देखने वाले कई लोग उन्हें हीरो मटेरियल बता रहे हैं। अपने बेटों की बॉलीवुड में एंट्री की योजना पर हाल ही उन्होंने बताया कि वे इंडस्ट्री का हिस्सा जरूर बनेंगे, लेकिन अभी इसमें समय है। 
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी देओल - फोटो : social media
एक बातचीत के दौरान बॉबी ने बताया कि उनके बेटे इंडस्ट्री में आएंगे, लेकिन वे दोनों अभी बहुत छोटे हैं। अभिनेता ने कहा कि उनका बड़ा बेटा सिर्फ 22 साल का है और छोटा बेटा 19 साल का है। इसलिए अगले तीन-चार वर्षों में वे इंडस्ट्री में प्रवेश करेंगे। बॉबी ने आगे यह भी साफ किया कि अपने बेटों को लॉन्च करने फिलहाल उन्होंने कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि आर्यमान प्रशिक्षण लें और खुद पर कड़ी मेहनत करें।

4 of 5
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बेटों की तारीफ करते हुए बॉबी ने बताया कि हाल ही में उनके बड़े बेटे ने एनवाईयू स्टर्न से ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह एक ऐसा बच्चा है जो अपना पूरा दिमाग लगाता है और वास्तव में कड़ी मेहनत करता है। मेरे दोनों लड़कों में अलग-अलग गुण हैं। मेरा सबसे छोटा बेटा कोविड के दौरान खुद अपने दम पर फिल्म बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि जो तस्वीरें लोग इंस्टाग्राम पर देखते हैं, उनमें से अधिकांश उन्हीं के द्वारा ली गई होती हैं। अभिनेता ने बताया कि उनके बेटों को फिल्म निर्माण के बारे में संपादन से लेकर पृष्ठभूमि, दृश्य, सभी चीजों पर बात करना पसंद है। जब हम एक फिल्म देख रहे होते हैं तो वे तकनीकी पक्ष के बारे में बात करते हैं।
Joram Premiere Event: जोरम के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला, मनोज बाजपेयी से लेकर जयदीप तक आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें