फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala Interview: शैतानी रस्मों के लिए शेफाली तैयार, ‘कांटा लगा गर्ल’ के चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 09 Dec 2023 09:35 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
शेफाली जरीवाला - फोटो : अमर उजाला
शेफाली जरीवाला का नाम हर उस शख्स की जुबां पर आज भी ताजा है जिसने उनका रीमिक्स वीडियो ‘कांटा लगा’ देखा है। टी सीरीज का ये प्रयोग इतना सफल रहा कि इसके बाद इसके म्यूजिक वीडियो में कम कपड़ों, कामुक आवाजों और अंग प्रदर्शन को बेताब हीरोइनों की लाइन सी लग गई। लेकिन, शेफाली ने उन्हीं दिनों मीत ब्रदर्स के हरमीत से शादी कर ली और उनका करियर वहीं थम गया। शेफाली की दूसरी पारी छोटे परदे पर चल रही है। तमाम रियलिटी शोज के बाद वह पहली बार एक फिक्शन शो में दिखने वाली हैं, उनसे एक खास बातचीत।
विज्ञापन

2 of 7
शेफाली जरीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कांटा लगा' से आपको खूब लोकप्रियता मिली, जाहिर सी बात है कि फिल्मों के ऑफर भी खूब आए होंगे?
जब कांटा लगा रिलीज हुआ तो उस समय बहुत सारी फिल्मों के ऑफर आए। लेकिन, मेरे पिता जी ने कहा कि जीवन में जो शुरू करते हैं, उसे खत्म करना बहुत जरूरी होता है। पहले पढ़ाई पूरी करो फिर एक्टिंग करो। जब तक पढ़ाई खत्म हुई तब तक सबकी एक टीम बन चुकी थी। हमें इंडस्ट्री का बिल्कुल भी अनुभव नहीं था, क्योंकि हमारे परिवार का इस इंडस्ट्री से दूर दूर तक कोई नाता नहीं रहा। 
विज्ञापन

3 of 7
शेफाली जरीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कांटा लगा' का ऑफर मिला तब आपके पिता की क्या प्रतिक्रिया थी?
मेरे पापा पेशे से चार्टर्ड अकाउंट थे। उन्हें पसंद नहीं था कि पढ़ाई के बीच में कोई काम करूं। मैं 12वीं में पढ़ रही थी और इस एल्बम में कॉलेज में ही काम करने का मौका मिला था। उस समय ऐसा लगता है कि एक बार खुद को टीवी पर देख लूं। लेकिन मेरे पिता जी इसके बिल्कुल खिलाफ थे। पहले मैंने अपनी मां को विश्वास में लिया और फिर हम दोनों ने पापा को मना लिया।

4 of 7
शेफाली जरीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिर आपने कांटा लगा के रिलीज के कुछ ही समय के बाद सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म मुझसे शादी करोगी कैसे कर ली?
इस फिल्म के लिए साजिद नाडियाडवाला का फोन आया। डेविड धवन जी फिल्म निर्देशित कर रहे थे। मैं सलमान खान और अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फैन रही हूं। पहले इस फिल्म में मेरा बड़ा किरदार था। लेकिन पापा को प्रॉमिस किया था। मैंने साजिद सर को सारी बात बताई। साजिद सर बोले कि पूरी फिल्म नहीं कर सकती, तो क्यों न आप हमारे लिए एक गाना कर ले। फिर पापा को मानना थोड़ा आसान भी हुआ। उस वक्त की सबसे बड़ी फिल्म थी। मेरे लिए तो बहुत बड़ा मौका था। कांटा लगा के डेढ़ साल बाद यह फिल्म रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
शेफाली जरीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिर काफी लंबे अंतराल के बाद आप कन्नड़ फिल्म “हुदुगरु' में नजर आई ?
इस फिल्म के पीछे बहुत ही दिलचस्प कहानी है। मैं सोच ही रही थी कि मुझे साउथ में एक गाना करना है। तभी इस फिल्म का ऑफर आया था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की लीड भूमिका थी। मेरे जीवन में ऐसा ही रहा है, जो मैं सोचती हूं, बहुत ही सहज मिल जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
शेफाली जरीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब, कितने समय के बाद कैमरा फेस कर रही हैं?
काम तो मैं करती ही रहती हूं। जब ओटीटी का दौर शुरू हुआ तो सबसे पहला सीरीज श्रेयस तलपड़े के साथ 'बेबी कम न’ में काम किया था। मैंने नीरज पांडे की शॉर्ट फिल्म 'आउच 2' की। इसके अलावा 'बू सबकी फटेगी' और 'रास्त्री के यात्री सीजन 2' सीरीज कर चुकी हूं। अभी भी मेरी दो तीन सीरीज और आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शेफाली जरीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहली बार आप टेलीविजन के किसी फिक्शन शो में नजर आएगी, क्या कहना चाहेंगी शैतानी रस्मे के बारे में?
रियलिटी शोज तो मैंने काफी किए हैं। शैतानी रस्में मेरा पहला काल्पनिक कथा आधारित धारावाहिक है। ऐसे मौके का बहुत समय से इंतजार कर रही थी। टेलीविजन के साथ बहुत लंबा कमिटमेंट होता है, इसलिए अच्छा प्रोजेक्ट मेरे लिए चुनना बहुत ही महत्वपूर्ण था। जब शैतानी रस्में मुझे ऑफर हुआ, तो मुझे सुनकर बहुत अच्छा लगा। आज तक टीवी पर लोगों ने ऐसा काम बिल्कुल भी नहीं किया। इससे उत्तम मौका मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकता है। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें