फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: कभी टैक्सी में बैठना होती थी शान की बात, अनिल कपूर ने पुराने दिनों को किया याद

Wed, 15 Sep 2021 10:31 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor
बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया के नाम से पॉपुलर अनिल कपूर अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान कर देते हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। फैंस उनके अभिनय के दीवाने तो हैं ही साथ ही अनिल अपने वर्कआउट रुटीन और फिटनेस से भी लोगों के होश उड़ा देते हैं। 64 की उम्र में अनिल कपूर अपने टोन्ड शरीर से अच्छे-अच्छे नौजवानों को टक्कर दे देते हैं। उनकी फिटनेस देखकर कोई भी कह सकता है कि उन्होंने उम्र को अपनी मुट्ठी में कैद कर लिया है। फॉरेवर यंग कहे जाने वाले अनिल कपूर अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब जल्द ही अनिल कपूर मशहूर कुकिंग शो में नजर आएंगे। इस शो पर उन्होंने अपने बचपन के उन दिनों को याद किया जब उनके परिवार की स्थिति अब जैसी नहीं थी। अनिल कपूर ने को याद करते हुए बताया कि टैक्सी में बैठना परिवार के लिए लग्जरी जैसा होता था। शो पर उन्होंने बताया कि उनके पास बचपन की कई यादें हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Social Media
इस दौरान उन्होंने दोस्तों के लिए कुकिंग की और ट्रीट दी। एपिसोड में अपने गाइड शेफ गणेश के साथ टैक्सी में ट्रैवल करके अनिल कपूर ने वो वक्त याद किया जब उनका परिवार टैक्सी से सफर करता था। 
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
बता दें कि अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर प्रोड्यूसर थे। हालांकि, इसके बावजूद बॉलीवुड में उन्हें अपनी जगह बनाने से पहले लंबा संघर्ष किया। कई साल बाद उनके बेटे अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर ने इंडस्ट्री में पैसा और शोहरत हासिल की। 

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
उन्होंने बताया, 'बचपन से मेरी कई यादें जुड़ी हैं। हम चेम्बूर में रहते थे। हमारे पास कार नहीं थी, हम सबसे अच्छी बसों में सफर करते थे। जब हमारी स्थिति थोड़ी सुधरी तो हम टैक्सी में सफर करने लगे। तब टैक्सी में सफर करना बड़ी बात होती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अभिनेता ने कहते हैं कि उनका उस इलाके के टैक्सी ड्राइवर्स से व्यवहार बन गया था। जब उन्हें या उनकी मां को 100 के छुट्टे की जरूरत होती थी तो वे टैक्सीवालों से ले लेते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें