फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दा और सच: फिल्मों में बेहद हैंडसम दिखते हैं ये सितारे, असल जिंदगी की तस्वीरें भी देख लीजिए

Mon, 24 May 2021 06:46 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान, शाहरुख खान, सैफ अली खान
बॉलीवुड स्टार्स के अभिनय के साथ ही फैंस उनके लुक्स और स्टाइल पर भी जान छिड़कते हैं। कई बार ऐसा लगता है कि बस साल बीत रहे हैं लेकिन एक्टर्स की उम्र में कोई फर्क नहीं पड़ता। फिल्मी दुनिया में ऐसे कई अभिनेता हैं, जो सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उनकी उम्र भी काफी ज्यादा है। लेकिन वे फिल्मों में आज भी 30 साल के एक्टर की तरह ही नजर आते हैं। इन अभिनेताओं को फिल्मों में देखकर उनकी असल उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। खास बात ये है कि ये अभिनेता असल जिंदगी में भी बेहद हैंडसम हैं। लोग इनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पर्दे पर एकदम जवान और फिट दिखने वाले अपके फेवरेट स्टार असल में कैसे दिखते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जो पर्दे पर तो हैंडसम लगते ही हैं लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ कम नहीं हैं। जबकि ये सभी काफी उम्रदराज हो चुके हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अनिल कपूर

जब बात सबसे हैंडसम एक्टर्स की हो रही हो, तो सबसे पहला नाम सुपरस्टार अनिल कपूर का ही आता है। अनिल कपूर सालों से फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं और उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक्टर अनिल कपूर एक्टिंग के साथ-साथ उम्र के मामले में भी सदाबहार हैं। अभिनेता की उम्र 64 साल है लेकिन वो आज भी 30-40 साल के लगते हैं। असल जिंदगी में भी अनिल कपूर काफी फिट और हैंडसम दिखते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग उनसे फिट और यंग रहने का राज पूछते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 55 साल की उम्र में भी शाहरुख बड़े पर्दे पर एकदम जवान हीरो नजर आते हैं। शाहरुख को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो 55 साल के हैं। हैंडसम हीरो की लिस्ट में शाहरुख भी शीर्ष पर हैं। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं शाहरुख असल जिंदगी में भी काफी हैंडसम दिखते हैं।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार

एक साल में कई फिल्मों में काम करने और वक्त के पाबंद होने के लिए मशहूर एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। अक्षय कुमार की उम्र 53 साल है लेकिन वो 30 साल के युवा लगते हैं। अक्षय कुमार आज भी फिल्मों में यंग लड़के का रोल अदा करते हैं। अक्षय कुमार पर्दे पर जितना फिट दिखते हैं, उससे कहीं ज्यादा वो असल जिंदगी में हैंडसम लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आमिर खान - फोटो : Instagram
आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ज्यादातर फिल्मों में काफी जवान लुक में नजर आते हैं। '3 इडियट्स' वाले कॉलेज स्टूटेंट हों या फिर 'धूम 3' वाले डेशिक और गुड लुकिंग दिखने वाले चोर। आमिर पर्दे पर हमेशा जवान नजर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आमिर खान की उम्र 56 साल है। आमिर आज भी फिल्मों में यंग किरदार निभाते हैं और उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान - फोटो : Instagram
सैफ अली खान

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सैफ अली खान ने फिल्मों में अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही, अब वो वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं। उनकी आखिरी सीरीज तांडव अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी। सैफ अली खान की उम्र की बात करें तो वो 50 साल के हैं, लेकिन पर्दे पर उनकी उम्र 30-35 साल नजर आती है। असल जिंदगी में भी सैफ काफी हैंडसम और फिट दिखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें