फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटो डाइट: सेक्स रैकेट में आया था इस अभिनेत्री का नाम, 27 साल की उम्र में ही हो गई थी मौत

Mon, 24 May 2021 05:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mishti Mukherjee - फोटो : इंस्टाग्राम
वजन घटाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या नुस्खे अपनाते हैं। कोई एकदम खाना पीना छोड़ देता है तो कोई जिम योगा करके वजन कम करने की कोशिश करता है। लेकिन कई लोग खासकर अभिनेत्रियां कीटो डाइट से वजन कम करने की कोशिश करती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो कीटो डाइट का असर कम से कम एक हफ्ते में आपके शरीर पर दिखने लग जाता है लेकिन कई बार इससे लोगों की जान भी जा चुकी है। आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात करेंगे जिनकी कीटो डाइट की वजह से जान गई।

कीटो डाइट क्या होती है?
कीटो डाइट को कीटोजेनिक डाइट भी कहा जाता है। ये एक हाई-फैट डाइट होती है। इस डाइट में शरीर ऊर्जा के लिए फैट पर निर्भर करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट बहुत कम और प्रोटीन नियंत्रित मात्रा में दी जाती है। सरल भाषा में समझें तो इस डाइट में आप कार्बोहाइड्रेट नहीं खाते हैं और फ़ैट्स आप बहुत ज़्यादा मात्रा में लेते हैं। कीटो डाइट में फैट ही एनर्जी देने का काम करता है, इसलिए शरीर से चर्बी धीरे-धीरे घटती है।
विज्ञापन

2 of 5
Mishti Mukherjee - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड और बंगाली एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का 27 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। मिष्टी लंबे समय से किडनी की परेशानी से जूझ रही थीं। किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हुई थी। किडनी फेल होने की वजह कीटो डाइट बताई गई।
विज्ञापन

3 of 5
Mishti Mukherjee - फोटो : सोशल मीडिया
मिष्टी का असली नाम इंद्राणी चक्रवर्ती था। उनका जन्म 20 दिसंबर, 1992 को कोलकाता के बंगाली परिवार में हुआ था। मिष्टी ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी। इसके बाद वे तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में दिखाई दीं।

4 of 5
मिष्टी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
मिष्टी मुखर्जी ने फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से बॉलीवुड मे अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे साल 2013 में आई फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' के एक गाने में रजनीश दुग्गल के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में जूही चावला लीड रोल में थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिष्टी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
मिष्टी मुखर्जी पर 2014 में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। उनके घर की तलाशी में कई सीडियां और टेप बरामद हुए थे। पुलिस ने एक आईएएस ओपी गुप्ता के घर छापेमारी के दौरान उन्हें हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ा था। यहां तक कि पुलिस ने मिस्टी मुखर्जी को भी आपात्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें