हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में वह अपने दिवंगत दोस्त और अभिनेता सतीश कौशिक के जन्मदिवस पर अनुपम खेर द्वारा आयोजित संगीतमय शाम में शामिल हुए थे, जहां वह अपने दोस्त को याद करते हुए फूट-फूट कर रोने लगे। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और सतीश को याद किया है।