कियारा आडवाणी और वरुण धवन की फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर में अनिल कपूर और वरुण धवन की जोड़ी शानदार लग रही है। इस फिल्म में वरुण और कियारा को शादीशुदा कपल के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ नीतू कपूर भी नजर आने वाली हैं। ट्रेलर से पहले शनिवार को निर्माताओं ने इस फिल्म का पोस्टर भी साझा किया था। पोस्टर में अनिल कपूर मुखिया के रूप में जबकि नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।