फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: पत्नी से तलाक के बाद इस लड़की के साथ इश्क फरमाते दिखे पवन सिंह, यहां देखें वीडियो

Sun, 22 May 2022 03:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pawan singh - फोटो : social media
पिछले दिनों पॉपुलर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के संग विवादों में रहे पवन सिंह, लगातार अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देने के बाद से चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में मची उथल-पुथल के बाद अब पवन सिंह एक बार फिर अपने काम पर लौट आए हैं। अपनी जिंदगी के इस दौर से गुजरने के बाद वह एक के बाद एक अपने नए गाने रिलीज कर रहे हैं, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। वह उनके गानों के लिए बहुत समय से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए पवन सिंह ने अपनी आगामी फिल्म 'मेरा भारत महान' का एक नया गाना 'बिंदिया लिलार के' रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
pawan singh - फोटो : social media
अप्सरा बन ठुमका लगा रही हैं गरिमा 
पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'मेरा भारत महान' का नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसमें वह अभिनेत्री गरिमा परिहार के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों का शाही लुक दिखाई दे रहा है। जहां पवन सिंह ने गाने में मरून कलर का कुर्ता पहना है, वहीं गरिमा ने स्वर्ग से आई किसी अप्सरा की तरह के कपड़े पहने हुए हैं। वाइट कलर के धोती स्टाइल लहंगे और गोल्ड ज्वैलरी में गरीमा बहुत खूबसूरत लग रही है।
विज्ञापन

3 of 4
pawan singh - फोटो : social media
गाने को मिले इतने व्यूज
फिल्म के इस गाने का बैकग्राउंड बहुत हरा-भरा है और इसे देख ऐसा लग रहा है, जैसे इसे किसी पार्क में शूट किया गया है। गाने का पिक्चराइजेशन भी बहुत ही बढ़िया है। इस गाने में पवन सिंह ने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी आवाज का भी तड़का लगाया है। इसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और रिलीज के कुछ ही समय में 9 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह और गरिमा की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
pawan singh - फोटो : social media
फिल्म की स्टारकास्ट 
पवन सिंह की यह फिल्म 'मेरा भारत महान' काफी समय से चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म का फर्स्ट लुक पिछले साल अगस्त में ही रिलीज कर दिया गया था। फिल्म में पवन सिंह के साथ-साथ रवि किशन, गरिमा परिहार, अंजना सिंह, कमांडो अर्जुन यादव, मणि भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें