फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर-मोहम्मद रफी का जन्मदिन, राहुल गांधी पर अनुराग कश्यप का निशाना, पांच खबरें

Tue, 24 Dec 2019 07:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
भारतीय सिनेमा के सबसे सफल गायकों में से एक सदाबहार मोहम्मद रफी की आज जयंती है। रफी के मशहूर के गानों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से ऐसे जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे। अगर एक गाने में इजहार-ए-इश्क की एक सौ एक विधाएं दर्शानी हों तो आप सिर्फ एक ही गायक का नाम ले सकते हैं वो हैं मोहम्मद रफी।

15 तक दिन इस गाने का रियाज करते रहे मोहम्मद रफी, जब गाया तो गले से बहने लगा खून
 
विज्ञापन

2 of 5
Anil Kapoor - फोटो : Social Media
अनिल कपूर आज अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे। बढ़ती उम्र के बावजूद चुस्ती और फुर्ती के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने हिंदी की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों और टीवी शोज में काम करके भी भारत का नाम रोशन किया। अपने 40 साल के करियर में फिल्म अभिनेता और निर्माता के रूप में उन्हें छह फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। बाल कलाकार के रूप अपने करियर की शुरुआत करने वाले निर्माता सुरिंदर कपूर के बेटे अनिल ने कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को एक साथ जड़े थे 17 थप्पड़, 30 साल बाद किया था खुलासा
 
विज्ञापन

3 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
फिल्म मेकर अनुराग कश्यप फिल्मों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। सामजिक मुद्दों पर वह खुलकर बोलते हैं। अक्सर उनके निशाने पर राजनेता होते हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने ट्विटर छोड़ने का ऐलान कर दिया था। हाल ही में CAA और NRC पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की। अनुराग एक बार फिर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। 

राहुल गांधी पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- बोले- 'इनसे न हो पाएगा...'

4 of 5
naseeruddin shah - फोटो : you tube
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हर किसी की राय बंटी नजर आ रही है। बहुत से संगठनों और राजनेताओं ने इस कानून की आलोचना की है। हाल ही में ही एक कार्यक्रम के दौरान दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि राजनीतिक मामलों पर बोलने से कलाकार डरते हैं।

बिना नाम लिए नसीरुद्दीन शाह ने साधा निशाना, बोले- राजनीतिक मामलों पर बोलने से कलाकार डरते हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस का 13वां सीजन वाकई काफी टेढ़ा है। शो में इन दिनों घरवालों के बीच काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस पर लगातार पक्षपात के आरोप भी लग रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि इस शो के मेकर्स और सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला की गलती के बावजूद भी उनका पक्ष ले रहे हैं। इस बीच एक ट्वीट से इस बात का इशारा मिला है कि आखिर क्यों मेकर्स सिद्धार्थ की साइड ले रहे हैं।

Bigg Boss 13: इसलिए सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष ले रहे हैं सलमान खान, इस खुलासे से हैरान रह जाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें