फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, लोग बोले- आपकी उम्र वालों को एक मई से लगनी है वैक्सीन

Tue, 20 Apr 2021 05:16 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
देशभर में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। बॉलीवुड के अब तक कई सेलेब्स कोविड-19 की वैक्सीन लगवा चुके हैं और अब सुपरस्टार अनिल कपूर ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर साझा की है और लोगों से खास अपील भी की है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर
कुछ समय पहले अनिल कपूर ने कोरोना की पहली डोज लगवाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी और आज उन्होंने इसकी दूसरी डोज लगवा ली है। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दूसरी डोज पूरी की।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा घर पर रहो और वैक्सीन लगवाओ। 
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट - फोटो : Instagram
अनिल कपूर की इस पोस्ट पर कई सितारों समेत उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर और बेटी रिया कपूर ने भी कमेंट किया है। इस पोस्ट पर सबसे मजेदार कमेंट एक्टर रोहित रॉय ने किया है। उन्होंने लिखा, '18 से ऊपर के लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगनी है। इन लोगों ने आपको अभी कैसे लगा दी।' तो वहीं उनके बेटे हर्षवर्धन ने कमेंट करते हुए लिखा, '45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन 1 मई से लगनी है आपने कैसे लगवा ली?' 

4 of 5
अनिल कपूर
इसके बाद अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अगर इन लोगों ने मेरे आधार कार्ड पर मेरी जन्म की तारीख नहीं देखी होती तो ये लोग मुझे 1 मई के बाद ही बुलाते।' अनिल कपूर की इस पोस्ट पर कई यूजर्स भी ऐसा ही कमेंट कर रहे हैं। अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। वो खुद की फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं और उनकी उम्र का कभी पता नहीं लगता। पर्दे पर अनिल कपूर आज भी पहले जैसे ही दिखते हैं। जिसकी लोग हमेशा तारीफ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसके पहले अनिल कपूर फिल्म एके वर्सेज एके में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर और निर्देशक अनुराग कश्यप लीड रोल में नजर आये थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें