फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया ने सपोर्ट मेें आये पति अंगद बेदी, साझा की तस्वीर

Mon, 16 Mar 2020 05:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया को इन दिनों ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। फिल्मों के अलावा वह अपने रियलिटी शो एमटीवी रोडीज की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में एक लड़के के लिए गाली का इस्तेमाल किया। नेहा धूपिया ने लड़के को गाली उस समय दी जब उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने पांच ब्वॉयफ्रेंड रखते हुए उसको धोखा दिया। जिसकी वजह से उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया। ये सुनकर नेहा धूपिया भड़क जाती हैं और बीच शो में उसको गाली देने लगती हैं। इतना ही नहीं नेहा लड़के से कहती हैं कि लड़की की मर्जी है कि वो कितने ब्वॉयफ्रेंड बनाए या फिर किसके साथ रिश्ते में रहे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia, Angad Bedi - फोटो : social media
इसके बाद नेहा धूपिया को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा। लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इस बीच अब नेहा धूपिया के पति और अभिनेता अंगद बेदी उनके सपोर्ट में उतरे हैं। अंगद बेदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी और नेहा धूपिया की पांच तस्वीरें साझा की हैं। इन दोनों की ये पाचों तस्वीरें अलग अलग लोकेशन के साथ अलग लुक में भी है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अंगद बेदी ने बेहद खास कैप्शन भी दिया, जिससे नेहा धूपिया को ट्रोल करने वालों का मुंह भी बंद हो सकता है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "सुन मेरी बात, ये रही मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स, उखाड़ ले जो उखाड़ना है।" गौरतलब है कि ट्रोल होने के बाद नेहा धूपिया ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई भी दी। 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Dhupia, Angad Bedi - फोटो : social media
नेहा धूपिया ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक बड़ा नोट लिखा। इस नोट में उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताते हुए सफाई पेश की। उन्होंने नोट में लिखा, 'मैं पिछले पांच सालों से रोडीज का हिस्सा हूं। मैंने शो में हिंसा के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है, लेकिन पिछले कुछ समय से मेरे साथ ठीक नहीं हो रहा। मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई मगर दुर्भाग्य ये है कि मुझे समझा नहीं गया। एक शख्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया था। इस वजह से उसने गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया। ये बात मुझे गलत लगी और मैंने उसकी क्लास ली।'
 

4 of 5
Neha Dhupia, Angad Bedi - फोटो : social media
हर शख्स की अपनी पसंद होती है और उसे पूरा हक है कि वह अपनी पसंद-नापसंद के हिसाब से चले, लेकिन किसी के साथ फिजिकल होना सही नहीं है। पिछले दो हफ्ते से मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर ही नहीं बल्कि मेरे परिवार, दोस्तों और टीम मेट्स को भी अपशब्द भरे मैसेज आ रहे हैं। मेरे पिता का व्हाट्सऐप भी गालियों के मैसेज से भरा हुआ है। यहां तक कि मेरी बेटी के पेज पर लोग गालियां लिख रहे हैं और ये मुझे मंजूर नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia, Angad Bedi - फोटो : social media
अपने नोट में नेहा धूपिया ने आगे कहा, 'मैं शारीरिक हिंसा के सख्त खिलाफ हूं। चाहें जो भी हो मैं इसके खिलाफ हमेशा खड़ी रहूंगी। जाहिर है कि एक महिला के मुकाबले एक पुरुष के पास शारीरिक बल ज्यादा होता है। महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है। मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वह घरेलू हिंसा को लेकर सतर्क हो जाएं। अगर कोई इसका शिकार है तो वो बेझिझक इसके खिलाफ आवाज उठाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि वह अकेले नहीं है।' सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें