अभिनेता राजपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बीबीसी से बातचीत के दौरान बताया था- हालांकि जेल प्रशासन और कैदियों ने मुझे बहुत प्यार दिया, लेकिन भगवान ना करे कि किसी को जेल जाना पड़े। बाहर आने से पहले जेल प्रशासन ने मेरे लिए एक ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया। जैसे ही मैं स्टेज पर चढ़ा, सभी कैदी चिल्लाने लगे, राजपाल जी। आपके साथ बिताया समय हम नहीं भूलेंगे। आप फिर से यहां आइएगा।