फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए अंगद बेदी, अपने सह कलाकार के साथ लड़ते वक्त हुआ हादसा

Tue, 08 Sep 2020 06:07 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अंगद बेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अभिनेता अंगद बेदी अपनी अगली वेब सीरीज 'मुंभाई' की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। यह एक पुलिस गैंगस्टर ड्रामा सीरीज है जिसमें अंगद एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने इस सीरीज की शूटिंग शुरू की है और पिछले हफ्ते शूटिंग से पहले रिहर्सल के दौरान ही वह अपने सह कलाकार अभिनेता सिकंदर खेर की कोहनी लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अंगद बेदी - फोटो : file photo
अंगद की वजह से तुरंत शूटिंग रोकी गई और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। जैसा कि यह एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है जिसमें अंगद को कुछ बड़े एक्शन सीक्वेंस से गुजरना है। अपने इन्हीं दृश्यों के लिए अंगद सिकंदर के साथ रिहर्सल कर रहे थे। अचानक से अंगद का रिहर्सल से ध्यान भटका और छोटी सी चूक से एक बड़ी घटना हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
अंगद बेदी - फोटो : amar ujala
इस घटना के बारे में अंगद ने बताया है कि इस शो में सिकंदर उनके बड़े भाई का किरदार निभा रहे हैं जो अपने छोटे भाई को एक पुलिस वाला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उस दिन अंगद और सिकंदर अखाड़े में शूटिंग करने वाले थे जिसमें उन्हें अपना ट्रेनिंग सत्र दिखाना था।

4 of 5
अंगद बेदी - फोटो : instagram: angadbedi
इसके लिए वह रिहर्सल कर रहे थे और कुछ अनोखे दृश्यों से गुजरने वाले थे। काम करते-करते अचानक से वह अपनी दिशा भूल गए और अपना हाथ कहीं के बजाय कहीं और घुमा दिया। इस वजह से सिकंदर की कोहनी सीधे अंगद के मुंह पर जा लगी। इस चोट में अंगद का जबड़ा और ऊपरी होंठ जख्मी हो गया। इसके तुरंत बाद ही अंगद को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई और शूटिंग बंद हुई। वह लगातार अपने होंठ पर बर्फ की सिकाई कर रहे हैं लेकिन सूजन अब भी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंगद बेदी - फोटो : instagram: angadbedi
अपनी इस वेब सीरीज के शूटिंग के लिए अंगद अब बहुत जल्दी में शूटिंग पर नहीं लौट पाएंगे। हालांकि, अंगद की चोट इतनी गहरी नहीं है लेकिन चोट मुंह पर लगी है इस वजह से वह कैमरे का सामना करने में समर्थ नहीं होंगे। बता दें कि अंगद को अंतिम बार पर्दे पर जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' में देखा गया था। इस फिल्म में अंगद ने गुंजन के भाई अंशुमन सक्सेना का किरदार निभाया है।

पढ़ें: रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें