नेहा धूपिया और अंगद बेदी
इस वीडियो को शेयर करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा, 'सबर का फल... हमेशा मीठा होता है और एक बार फिर से वीकेंड आ गया है।' इस वीडियो में नेहा की आवाज सुनकर एक यूजर ने लिखा, 'भाभी पीछे से बुलाए जा रही हैं।' तो वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि 'बैकग्राउंड अवाज बहुत अच्छी है'। अंगद के इस वीडियो में ना सिर्फ यूजर्स ने कमेंट्स् किए बल्कि उनकी सास बबली धूपिया ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'एक चुप सौ सुख।'