अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी को आज एक साल हो गया । 10 मई 2018 को नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे ले लिए थे। दोनों ने खुद बताया था कि उन्हें जल्दबाजी में शादी क्यों करनी पड़ी । दरअसल, नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । इसी वजह से घरवालों ने उनकी तुरंत शादी करवा दी।
विज्ञापन
2 of 7
बॉलीवुड
- फोटो : social media
नेहा-अंगद की शादी से फैंस काफी हैरान थे । पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया। नेहा धूपिया के मशहूर शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।'
विज्ञापन
3 of 7
neha dhupia
नेहा शादी के 6 महीने बाद मां बन गई थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम महर धूपिया बेदी है । अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मानाने के लिए अंगद और नेहा बेटी के साथ माॅरिशस गए थे । नेहा ने इस वैकेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की ।
4 of 7
neha dhupia
अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर नेहा ने अपनी शादी का एक इनसाइड वीडियो शेयर किया है । इसमें नेहा की मेहंदी, संगीत से लेकर फेरों और विदाई तक के विजुअल हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, 'मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पल । मुझे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया । हैप्पी एनिवर्सरी अंगद बेदी ।'
विज्ञापन
5 of 7
neha dhupia
अंगद और नेहा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों पहली बार जिम में मिले थे । उस समय अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। अंगद को नेहा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था । अंगद का प्यार नेहा के लिए वन साइड था ।
विज्ञापन
6 of 7
neha dhupia
बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अंगद बेदी ने पहली नजर के प्यार के बारे में जिक्र किया था। अंगद ने कहा- 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेल रहा था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी स्कर्ट पहने हुए थी। नेहा की रनिंग टेक्नीक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था।'
अंगद आगे कहते हैं- 'कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।'