बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं तो वहीं ट्विटर पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। इंटरनेट ने फैंस और सितारों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया है जिससे दोनों ही आसानी से जुड़ सकते हैं और अपनी बातें साझा करते हैं। हालांकि सोशल मीडिया ने जहां एक तरफ सितारों को अपने चाहने वालों के करीब किया है तो वहीं पिछले कई सालों में ट्रोलिंग का सिलसिला भी खूब बढ़ा है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए ये सितारे
पहले जहां फिल्मी सितारों की एक झलक पाने और उनकी बातें सुनने के लिए फैंस बेताब रहते थे तो वहीं अब बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स सितारों को ट्रोल कर देते हैं। यहां तक कि कई यूजर्स तो हदें पार करते हुए सितारों को काफी अपशब्द भी कह देते हैं। कई बार ट्रोल करने की वजह बड़ी होती है तो वहीं कई बार सिर्फ चलने, उठने, बैठने और कपड़े पहनने के तरीके तक पर सितारों को ट्रोल कर दिया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ सितारों के बारे में जिन्हें इस हफ्ते ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।