अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिना किसी बड़ी कामयाबी के भी अनन्या अपने अब तक के करियर को लेकर चहक रही हैं। वह कहती हैं, ‘पिछले दो वर्षों में ये एक शानदार सफर रहा है और मैं वास्तव में बहुत आभारी हूं जो अपने सपने को जी रही हूं। लोगों के प्यार, प्रोत्साहन, ज्ञान और सलाह के बिना यहां होना संभव नहीं था। मैं उन सभी की आभारी हूं, जिनके साथ मैंने काम किया है, क्योंकि मैंने उनमें से हर एक से बहुत कुछ सीखा है, जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगी।’