फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी उम्र में अनन्या पांडे ने किया बड़ा काम, 'सो पॉजिटिव' के लिए किया गया सम्मानित

Fri, 13 Dec 2019 02:58 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपनी पहल 'सो पॉजिटिव' के साथ सभी के दिलों में खास जगह बना ली हैं, ऐसे में अभिनेत्री ने 'इकोनॉमिक टाइम्स मोस्ट प्रॉमिसिंग ब्रांड अवार्ड' 2019 में बड़ी जीत के साथ एक ओर उपलब्धि अपने नाम कर ली है जिसके लिए उन्हें बीते दिन एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
Ananya Panday - फोटो : Instagram
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने के बाद, अनन्या पांडे ने कहा, "सबसे पहले, मुझे यहां आमंत्रित करने और 'सो पॉजिटिव' के लिए सम्मानित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बड़ी बात है। यह एक बहुत छोटा कदम है जो मैंने और मेरी पूरी टीम ने उठाया है। हम बहुत आभारी हैं कि हर कोई इसका समर्थन कर रहा है।"
विज्ञापन

3 of 4
Ananya Panday - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने आगे साझा किया, "मुझे लगता है कि यह उन सभी युवाओं को समर्पित है, जो सोशल मीडिया बुलिंग का सामना करते हैं, लेकिन फिर भी मुस्कुराते हुए उठते हैं और इसका सकारात्मक रूप से सामना करते हैं और विनम्रता के साथ जवाब देते हैं। इसलिए मुझे वास्तव में उम्मीद है कि मैं शारीरिक रूप से तो नहीं जा सकती और सभी को विनम्र होने के लिए नहीं कह सकती, लेकिन मुझे आशा है कि मैं कम से कम एक व्यक्ति के दृष्टिकोण को बदल सकती हूं और यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। और मैं आभारी हूं कि मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा से सिखाया है कि दयालु होना अच्छा है और मुझे उम्मीद है कि लोग भी इसे महसूस करेंगे।"
विज्ञापन

4 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, 'यूथ इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर' का खिताब हासिल करने के बाद, अभिनेत्री अनन्या पांडे ने फिर से अपनी ताकत साबित कर दी है और उसी की गवाही यह पुरस्कार है!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें