अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म से अनन्या ने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई। वहीं, अब अनन्या पांडे इटली में छुट्टियां बिता रही हैं और अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल में अनन्या ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इसके चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।