बी-टाउन के हॉट सेलेब्स में शुमार आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन यह दोनों सितारे न तो अपने रिश्ते को स्वीकार करते हैं और न ही इससे इनकार करते हैं। हाल ही में इन दोनों स्टार्स को न्यू ईयर की छुट्टियों पर भी साथ जाते देखा गया था। वहीं, अब अनन्या पांडे ने दोनों के बीच की केमिस्ट्री पर बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
एक साक्षात्कार में अनन्या पांडे ने कहा, 'मैं किसी भी डेटिंग ऐप पर नहीं हूं और न ही सोशल मीडिया पर कभी अपने रिश्तों को लेकर बात करूंगी। अगर पार्टनर सोशल मीडिया पर किसी दूसरी लड़की की हॉट तस्वीरें को लाइक करता है, तो पजेसिव हो जाती हूं।' एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को फॉलो करने के लिए वे फिनस्टा या फेक इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करने वाली हैं।
इस दौरान अनन्या ने 'सिचुएशनशिप' शब्द पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस शब्द से उन्हें नफरत है। अनन्या हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 8 में भी नजर आईं थी, जहां उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ डेटिंग पर बात की थी।
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने जब उनसे पूछा कि क्या वे आदित्य के साथ फ्रेंडजोन में हैं? तो ड्रीम गर्ल 2 की अभिनेत्री अनन्या ने उन्हें अपना दोस्त बताया था। इस पर करण ने अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का डायलॉग दोहराते हुए कहा, 'प्यार दोस्ती है' तो अनन्या ने इसे खारिज करते हुए कहा, 'हम सच में अच्छे दोस्त हैं।'
फिलहाल, अनन्या अपनी हालिया रिलीज, 'खो गए हम कहां' का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मुंबई के तीन दोस्तों पर आधारित है, जिसका निर्देशन फिल्ममेकर अर्जुन वरैन सिंह ने किया है।