फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दादी को याद करते हुए अनन्या पांडे ने साझा किया भावुक पोस्ट, लिखा- आपको भुलाया नहीं जा सकेगा

Mon, 12 Jul 2021 09:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दादी के साथ अनन्या पांडे - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं और धीरे धीरे वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अनन्या काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। बता दें कि उनकी दादी स्नेहलता पांडे का हाल ही में निधन हो गया। अनन्या अपनी दादी के बेहद करीब थीं। उनके निधन से अनन्या पांडे को काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी स्नेहलता के लिए एक भावुक नोट साझा किया है।

दादी के निधन से टूटी अभिनेत्रीं ने साझा किया पोस्ट

अनन्या पांडे ने बताया कि उनकी दादी उनके जीवन में बहुत महत्व रखती थीं। उन्होंने हमेशा अनन्या को सिखाया कि जो भी चाहो, जिस चीज से भी प्यार हो उसे पाने की कोशिश करती रहो। बता दें कि अनन्या पांडे की दादी स्नेहलता का 85 साल की उम्र में निधन हुआ। अनन्या ने कई तस्वीरें साझा कीं हैं जिसमें वो अपनी दादी के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या अपनी दादी की गोद में मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनकी इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं और सांत्वना दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
दादी के साथ अनन्या पांडे - फोटो : Instagram
अनन्या ने लिखा, 'आराम करो मेरी परी। जब उनका जन्म हुआ था तो डॉक्टर ने कहा था कि वो ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएंगी क्योंकि उनके दिल में छेद है, लेकिन मेरी दादी जिंदा रहीं, कैसे? वो 85 साल की उम्र तक वो हर सुबह उठती थीं ,लाल बाल और ब्लॉक हील्स पहने वो सुबह सात बजे काम पर जातीं थीं। उन्होंने मुझे हर दिन प्रेरित किया कि मैं जिस चीज को चाहती हूं वो मैं पाने की कोशिश करूं। उनकी छत्रछाया में मैं पली बढ़ी और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं'।
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
आगे अनन्या ने लिखा, 'उनका हाथ बहुत ही कोमल था, वो पैरों की जबरदस्त मसाज करती थीं। उन्हें हाथ देखना भी आता था और वो हमेशा मुझे हंसाती रहती थीं। वो हमारे परिवार की जिंदगी थी। दादी आपको भूला नहीं जा सकता- आपसे बहुत प्यार करती हूं'।

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
बता दें कि 10 जुलाई को अनन्या की दादी का निधन हुआ था। निधन के वक्त पर अनन्या घर पर नहीं थीं और काम के सिलसिले में वो बाहर थीं। जैसे ही उन्हें दादी के गुजरने की बात पता चली वो टूट गईं। अनन्या अपनी दादी के बेहद करीब थीं। बता दें कि स्नेहलता पांडे की निधन की खबर सुनकर चंकी पांडे और भावना पांडे के करीबियों में शामिल एक्टर समीर सोनी और एक्ट्रेस नीलम उनके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की फिल्म में काम करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा वो तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाली हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें