भारत के प्रसिद्ध बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। अनंत और राधिका मर्चेंट का शादी से पहले का समारोह 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाला है। इस उत्सव से जुड़े हर एक अपडेट पर लोग अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। मेहमानों की सूची से लेकर कार्यक्रम के वेन्यू तक सबकुछ लाइमलाइट में है। प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन आज से तीन मार्च तक गुजरात के जामनगर में किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का इस जगह से बेहद गहरा संबंध है। आइए जान लेते हैं कि उन्होंने छोटे बेटे के प्री-वेडिंग उत्सव के लिए इस जगह को क्यों चुना है?