फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Sangeet: माधुरी से लेकर आलिया तक, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत में लगा सितारों का जमावड़ा

Sat, 06 Jul 2024 12:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
आलिया भट्ट, अनंत-राधिका, माधुरी दीक्षित - फोटो : ANI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनकी शादी से पहले का उत्सव मार्च से ही जारी है। अंबानी परिवार ने शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में जोड़े के लिए एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया है। शाम का ड्रेस कोड इंडियन रीगल ग्लैम है। अंतर्राष्ट्रीय गायक जस्टिन बीबर इस समारोह का हिस्सा बने हैं। साथ ही भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा है और शाम को यादगार बना दिया है-
विज्ञापन

2 of 12
पूर्णिमा दलाल-ममता दलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल अपने पोते अनंत अंबानी और मंगेतर राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में हिस्सा लेने के लिए नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) पहुंची हैं। नीता की बहन ममता दलाल अपनी मां के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 12
मीजान जाफरी-जावेद जाफरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में मीजान जाफरी का स्टाइलिश अंदाज देखते ही बना। ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में अभिनेता बेहद स्मार्ट लगे। मीजान के साथ-साथ उनके पिता जावेद जाफरी का भी स्वैग देखते ही बना। ब्लैक और मैरून कलर की सेक्विन शेरवानी में जावेद काफी डैशिंग नजर आए। 

SS Rajamouli: राजामौली के जीवन से जुड़ीं मिलेंगी दिलचस्प जानकारियां, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी डॉक्यूमेंट्री

4 of 12
नेहा शर्मा-आयशा शर्मा - फोटो : ANI
पार्टी में नेहा शर्मा ने अपने इंडो वेस्टर्न लुक से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। मल्टी कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नेहा शर्मा बेहद स्टनिंग लगीं। वहीं, उनकी बहन आयशा शर्मा भी गुलाबी रंग के लहंगे में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। 

Bollywood Remakes: 'मर्डर 2' से लेकर 'राधे' तक, कोरियाई रीमेक हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
विज्ञापन

5 of 12
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : ANI
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक अटायर में ट्यूनिंग बिठाते नजर आए। तीनों के लुक ने फैंस का खासा ध्यान आकर्षित किया। ब्लैक कलर के लहंगे में आलिया हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, आदित्य और रणबीर को ऑल ब्लैक सूट-बूट में स्वैग बिखेरते देखा गया। 

Sonakshi Sinha: प्रेग्नेंसी की अफवाह पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बयान से बढ़ी सोशल मीडिया की हलचल
विज्ञापन

6 of 12
माधुरी दीक्षित - फोटो : ANI
माधुरी दीक्षित ने गोल्डन गर्ल बनकर शाम में चार चांद लगा दिए। गोल्डन रंग की साड़ी के साथ धक-धक गर्ल ने हैवी नेकलेस पहना हुआ था। माधुरी दीक्षित के ओवरऑल लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया। 

Raj Tarun: मुश्किलों में घिरे राज तरुण, महिला ने तेलुगु अभिनेता पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

7 of 12
विद्या बालन - फोटो : ANI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह का हिस्सा बनने वाले सितारों में अभिनेत्री विद्या बालन का भी नाम शुमार है। फ्लोरल प्रिंट लहंगे में विद्या काफी ज्यादा हसीन लगीं। साथ ही उन्होंने पैपराजी के कैमरों के लिए भी एक से बढ़कर एक पोज दिए। 

8 of 12
शनाया कपूर-अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
ग्रे सेक्विन आउटफिट में शनाया कपूर के लुक ने हर किसी को दीवाना बना दिया है। इसके साथ ही व्हाइट कलर के लहंगे में अमीषा पटेल भी बेहद हसीन नजर आई हैं।

9 of 12
सारा अली खान-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में अभिनेत्री सारा अली खान ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्हें गोल्डन लहंगे में स्पॉट किया गया। साथ ही उन्होंने पैपराजी के कैमरों के लिए कई पोज भी दिए। पार्टी में खुशी कपूर भी पिंक कलर की साड़ी में काफी ज्यादा ग्लैमरस लगीं।

10 of 12
पलक तिवारी-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
संगीत समारोह के लिए पलक तिवारी ने रेड कलर का लहंगा चुना, जिसमें वह बला की खूबसूरत लगीं। वहीं, ब्लू सेक्विन लहंगे में जान्हवी कपूर भी रेड कार्पेट पर हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं। 

11 of 12
दिशा पाटनी-सोनम बाजवा-अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
पार्टी में दिशा पाटनी को भी गोल्डन साड़ी में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा गया। वहीं, सोनम बाजवा भी लाल लहंगे में काफी ज्यादा स्टनिंग लगीं। अनन्या पांडे ने भी अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया। 
विज्ञापन

12 of 12
सलमान खान, एटली-प्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम
ऑल ब्लैक सूट-बूट में सलमान खान ने पार्टी की शान बढ़ाई। इसके अलावा साउथ के मशहूर निर्देशक एटली भी पत्नी प्रिया के साथ रेड कार्पेट पर पोज देते देखे गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें