फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

An Action Hero: 'एन एक्शन हीरो' में दिखेगी बायकॉट कल्चर की झलक, रिलीज से पहले जानें कहानी से कास्ट तक सब कुछ

Thu, 01 Dec 2022 11:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एन एक्शन हीरो में जयदीप अहलावत और आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को बेसिक स्टोरी से इतर ज्यादातर सामाजिक विषयों पर फिल्में करने के लिए जाना जाता है। फिलहाल कॉमेडी, थ्रिलर और पारिवारिक ड्रामा के बाद अब वह एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। दरअसल आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' रिलीज होने वाली है और वह इस समय फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। जान लेते हैं कि आखिर आयुष्मान इस बार अपने दर्शकों के लिए क्या लेकर आए हैं।

Priyanka-Nick: शादी की सालगिरह पर प्रियंका ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कैप्शन के जरिए पति निक पर लुटाया प्यार

विज्ञापन

2 of 5
एन एक्शन हीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्टार कास्ट
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में आयुष्मान खुराना एक सुपरस्टार की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि दूसरा सबसे दमदार रोल जयदीप अहलावत का होगा, जो नेगेटिव किरदार है। फीमेल लीड का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन मलाइका और नोरा दोनों स्पेशल नंबर पर थिरकती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और भूषण कुमार ने किया है और यह एक्शन ड्रामा फिल्म अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित है।
 

Madhur Bhandarkar: मधुर भंडारकर ने बताई थिएटर्स में दर्शकों के घटने की वजह, बोले- रीमेक बनाने बंद करने चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
एन एक्शन हीरो - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगी फिल्म की कहानी
बात करें 'एन एक्शन हीरो' की तो इसमें बायकॉट कल्चर की झलक भी देखने को मिलने वाली है। वहीं कहानी कुछ इस तरह से हैं कि एक सबसे लोकप्रिय एक्शन हीरो मानव (जिसका किरदार आयुष्मान प्ले कर रहे हैं) की जिंदगी उस वक्त करवट लेती है जह एक झड़प में गलती से उसके हाथों हरियाणा के एक पॉलिटिकल नेता भूरा के छोटे भाई की मौत हो जाती है। (बता दें कि भूरा के किरदारम में जयदीप अहलावत हैं।) जिसके बाद भूरा उसका पीछा करता है और इसी वजह से वह अभिनेता छिपने के लिए लंदन पहुंच जाता है। इस दौरान अभिनेता को उसके फैंस ही भगौड़ा करार देने लगते हैं। फिल्म की कहानी अभिनेता की प्रोफेशनल और असल जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है।
 

Doli Saja Ke Rakhna: खेसारी लाल यादव-आम्रपाली की फिल्म का होगा डिजिटल प्रीमियर, इस दिन यूट्यूब पर होगी रिलीज

 

4 of 5
एन एक्शन हीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले दिन कितने कमा सकती है एन एक्शन हीरो
जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया है। बात करें इसके बॉक्स ऑफिस की तो इसकी राह थोड़ी मुश्किल होने वाली है क्योंकि सिनेमाघरों में पहले से ही 'दृश्यम 2' है जो शानदार प्रदर्शन कर रही है, जबिक भेड़िया को भी ठीक-ठाक दर्शक मिल रहे हैं। ऐसे में 'एन एक्शन हीरो' के आगे अच्छा कारोबार करना चुनौती होगी। माना जा रहा है कि आयुष्मान खुराना की यह फिल्म भी पहले दिन दो से ढाई करोड़ का ही बिजनेस कर पाएगी और पहला हफ्ता पूरा करते करते दस करोड़ की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 5
एन एक्शन हीरो - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी 'एन एक्शन हीरो'
बता दें कि 'एन एक्शन हीरो' 2 दिसंबर 2022 यानी कल सिनेमाघरों में दस्तक देने किए पूरी तरह से तैयार है। जबकि अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आयुष्मान खुराना के हाथ में 'ड्रीम गर्ल 2' है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
 

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे एक्टर

विज्ञापन
Next