प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : insta
निक पर लुटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह रेड कलर के डीप नेक गाउन में नजर आ रही हैं। मेहंदी रचे हाथों में लाल चूड़ा पहले प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि निक जोनस के स्काई ब्लू कलर के कोट पैंट्स में देखा जा सकता है। उनके पोज को देखने से पता चल रहा है कि दोनों किसी गाने पर थिरक रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- "अपने लिए एक ऐसा शख्स ढूंढिए जो हर रोज आपको यह याद दिलाता हो कि वह आपको प्यार करता है। हैप्पी एनिवर्सरी बेबी"।