फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

An Action Hero Box Office Day 1: पहले दिन ही कमजोर पड़ी आयुष्मान की 'एन एक्शन हीरो', महज इतना हुआ कलेक्शन

Fri, 02 Dec 2022 08:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एन एक्शन हीरो - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सामाजिक विषयों पर फिल्में बनाने वाले आयुष्मान इस फिल्म में एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जबकि जयदीप अलहलावत का भी दमदार अभिनय देखने को मिला है। फिलहाल 'एन एक्शन हीरो' का पहले दिन का शुरुआती कलेक्शन भी सामने आ गया है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन ही बेहद धीमी शुरुआत की है।
 

Cirkus Trailer: ट्रेलर में दीपिका, इवेंट में पूजा संग नाचे रणवीर,डबल धमाके वाली पिक्चर के ट्रेलर लॉन्च पर धमाल

विज्ञापन

2 of 4
एन एक्शन हीरो रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' एक सुपरस्टार मानव (आयुष्मान खुराना) की कहानी है। जिसकी जिंदगी में उस वक्त उथल-पुथल मच जाती है, जब उसके सेट पर हादसे में गलती से हरियाणा के एक पॉलिटिकल नेता भूरा के भाई की मौत हो जाती है। इसके बाद भूरा (जयदीप अहलावत) उसका पीछा करते-करते लंदन पहुंच जाता है। फिल्म में जबरदस्त लात-घूसे वाले पंचिंग सीन भी हैं। सबसे खास बात है कि फिल्म में आयुष्मान के साथ कोई हिरोइन कास्ट नहीं की गई है। फिलहाल जानते हैं क्या रही फिल्म की पहले दिन की कमाई।
 

Rajeev Sen: चारू असोपा पर भड़के सुष्मिता के भाई राजीव सेन, बोले- सुबह उठते ही सोचती है, क्या आरोप लगाऊं...

विज्ञापन

3 of 4
एन एक्शन हीरो रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ज्यादातर सीधे-साधे रोल करने वाले आयुष्मान खुराना 'फिल्म एन एक्शन' हीरो में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और इसका ट्विटर रिव्यू भी शानदार आया है। फिल्म की ओपनिगं डे कलेक्शन उतना दमदार देखने को नहीं मिला। शुरूआती तौर पर सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'एन एक्शन हीरो' ने पहले दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि जिस तरह का दर्शकों का रिव्यू सामने आया है, उसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
 

Bigg Boss 16: प्रियंका और अंकित के बीच हुई जबरदस्त तकरार, अभिनेत्री ने एक्टर के मुंह पर फेंका कीचड़

विज्ञापन

4 of 4
एन एक्शन हीरो रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ड्रीम गर्ल 2 रिलीज डेट
साल 2022 में आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' और अनेक भी रिलीज हुई हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं रहीं। अब 'एन एक्शन हीरो' के बाद वर्क फ्रंट की बात करें तो 'ड्रीम गर्ल 2' भी पाइपलाइन में है। यह फिल्म 8 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली है। यानी दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना होगा।
 

India Lockdown Movie Review: लॉकडाउन के दिनों के हिला देने वाले किस्से, मधुर ने दोहराया ओल्ड स्कूल सिनेमा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें