फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrish Puri: जब शूटिंग में टोकने पर अमरीश पुरी ने आमिर को लगा दी थी डांट, पढ़िए 'मोगैंबो' का मजेदार किस्सा

Thu, 12 Jan 2023 11:32 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अमरीश पुरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1971 में फिल्म प्रेम पुजारा से की थी। इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था। इसके बाद उन्होंने फिल्म रेशमा में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। लेकिन साल 1987 में आयी फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैंबो के किरदार ने उन्हें सिनेमा के इतिहास का सबसे खूंखार विलेन बना दिया। बता दें कि इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

2 of 5
अमरीश पुरी
अमरीश ने खान बिरादरी के साथ कई सुपरहिट फिल्में कीं। लेकिन दिलचस्प है कि वह आमिर खान के साथ कभी पर्दे पर नहीं दिखे। ये सच है कि अमरीश पुरी और आमिर खान ने कभी साथ में स्क्रीन शेयर नहीं किया। हालांकि, ‘दामिनी’ फिल्म में आमिर खान ने कैमियो किया था। इस फिल्म में अमरीश पुरी भी थे, लेकिन दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर नहीं किया। दिलचस्प बात यह भी है कि आमिर को करियर के शुरुआती दिनों में पुरी साहब ने एक बार सेट पर सरेआम जबरदस्त डांट लगाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
अमरीश पुरी और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अमरीश पुरी एक बार आमिर खान पर बुरी तरह उखड़ गए थे। हालांकि गलती आमिर की नहीं थी बावजूद वो उनकी बातों को चुपचाप सुनते रहे। दरअसल, आमिर खान अपने चाचा मशहूर डायरेक्टर नासिर हुसैन को फिल्म 'जबरदस्त' के दौरान असिस्ट कर रहे थे। इस मूवी में अमरीश पुरी थी। अमरीश पुरी को ये नहीं पता था कि आमिर का रिश्ता नासिर हुसैन के साथ कैसा है। उनके लिए आमिर खान एक आम न्यूकमर असिस्टेंट डायरेक्टर थे। शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी को आमिर खान ने एक शॉट को लेकर टोका। जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया।

यह भी पढ़ें: जब लुक्स की वजह से रिजेक्ट हो गए थे ये सुपरस्टार, लिस्ट में शाहरुख-अमिताभ तक शामिल

4 of 5
अमरीश पुरी और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद आमिर ने अमरीश पुरी को दो-तीन बार टोक दिया कि आपका हाथ पिछले शॉट में कहीं और था अभी कहीं और है। कहा जाता है कि आमिर के कई बार ऐसा कहने पर पुरी साहब बुरी तरह नाराज हो गए। उन्होंने अपनी दमदार आवाज में आमिर को सेट पर सभी के सामने जोर से डांटना शुरू कर दिया और इस दौरान पूरी यूनिट सन्न रह गई। पुरी साहब आमिर पर चिल्लाते रहे।

यह भी पढ़ें: घर के नए कैप्टन बने शिव ठाकरे, अब्दु ने वीडियो कॉल पर की अपने घरवालों से बात  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
तभी बीच में नासिर हुसैन ने दखल दी और अमरीश पुरी को बगल में ले गए। नासिर हुसैन ने अमरीश पुरी से कहा कि वाकई में उनकी ही गलती है और आमिर बस अपना काम कर रहे थे। अमरीश जी हो अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने बाद में आमिर खान से अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी।

यह भी पढ़ें: नए जमाने की नई कहानियां, कुछ इस तरह पर्दे पर कामयाबी की इबारत लिख रहीं हैं महिला राइटर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें