'यहां से पचास-पचास कोस दूर गांव में जब बच्चा रात को रोता है, तो मां कहती है बेटा सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा...' फिल्म शोले का यह डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रटा है। शोले में गब्बर सिंह का किरदार निभाकर चर्चा में आए अमजद खान लोगों के दिलो-दिमाग में हमेशा के लिए बस गए। गब्बर का रोल करने के बाद अभिनेता अमजद खान को लोग गब्बर ही कहने लगे थे। 12 नवंबर 1940 को पेशावर में जन्मे अमजद खान के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में-