मेगास्टार अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में उनके बंगले के बाहर इकट्ठा होते हैं। हमेशा की तरह इस रविवार भी बिग बी अपने बंगले 'जलसा' के बाहर निकले और अपने फैंस का अभिवादन किया। बिग बी अपनी सादगी और दिल जीतने वाली मुस्कुराहट के साथ बंगले से बाहर आए, और गर्मजोशी के साथ अपने फैंस से मिले।