amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन अपने करियर में हम कौन हैं, भूतनाथ, भूतनाथ रिटर्न्स और डरना जरूरी है जैसी हॉरर फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन, किसी ऑडियो डिवाइस के लिए उनका ये पहला प्रयोग होगा। इस शो का नाम काली आवाजें रखा गया है और ये शो अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले इस ऑडियो ऐप का सबसे अहम शो होगा। इस ऑडियो ऐप के संचालकों ने भारत की तमाम बड़ी हस्तियों को अपने इस ऐप पर ऑडियो शो पेश करने के लिए अनुबंधित किया है और इनके नामों का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन इस ऐप के अगले हफ्ते मुंबई में प्रस्तावित लॉन्च में कर सकते हैं।