जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड
- फोटो : ट्विटर
हॉलीवुड अभिनेत्री एंबर हर्ड और जॉनी डेप पिछले कुछ समय से तलाक और कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जॉनी डेप पर उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के साथ हिंसा करने का आरोप है। बता दें कि इस केस के बाद से ही जॉनी डेप ने वार्नर ब्रदर्स के 'फैंटास्टिक बीस्ट्स' फ्रेंचाइजी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब एबंर हर्ड के प्रोफेशनल करियर पर भी इस केस का असर पड़ रहा है। ऐसी चर्चा है कि एंबर हर्ड को 'एक्वामैन 2' से बाहर निकाल दिया गया है।
एक्वामैन 2 से बाहर हुईं एंबर हर्ड, क्या जॉनी डेप संग चल रहा कानूनी विवाद है असली वजह?