फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को Twitter पर फॉलो करते हैं अमिताभ बच्चन, क्या अकाउंट हुआ हैक या वजह कुछ और

Mon, 01 Feb 2021 03:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter- @SrBachchan
हिंदी सिनेमा में महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं, लेकिन अमिताभ किन लोगों को फॉलो करते हैं ये बड़ी बात है। अमिताभ का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वजह है बिग बी का पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को ट्विटर पर फॉलो करना।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी
जैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस की नजर इस पर पड़ी यूजर्स अमिताभ बच्चन से सवाल पूछने लगे। बिग बी के कई फैंस का मानना है कि अमिताभ का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है। हालांकि अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक
बता दें साल 2019 में अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। अमिताभ बच्चन के इस अकाउंट को प्रो-पाकिस्तान टर्किश हैकर ग्रुप Ayyildiz Tim ने हैक किया था। हैकरों ने अमिताभ बच्चन का बायो बदलकर लव पाकिस्तान लिख दिया था।




 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक कोट साझा किया है, जिसमें लिखा है, 'गलती नीम की नहीं की वो कड़वा हैं ख़ुदगर्जी जीभ की है की उसे मीठा पसंद है.!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन के पास इस साल भी काफी फिल्में हैं। इनमें ब्रह्मास्त्र, चेहरे, Mayday जैसी फिल्में हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आखिरी बार शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो-सिताबो में नजर आए थे, जिसमें आयुष्मान खुराना भी थे। इसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें