फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक: इन सितारों ने दिलीप कुमार के अंतिम वर्षों में की थी उनसे मुलाकात, देखें तस्वीरें

Wed, 07 Jul 2021 06:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिलीप कुमार के साथ बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार की सुबह इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया। दिलीप साहब के निधन के साथ ही एक युग का भी अंत हो गया। आज इंडस्ट्री को एक और सदमा लगा है। शाम पांच बजे जुहू के सांताक्रूज कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दिलीप साहब ने 98 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया और पीछे छोड़ गए तो बस कुछ यादें।गौरतलब है कि दिलीप साहब ने काफी समय पहले ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और फिल्मों से दूरी बना ली थी।

इन सितारों ने की थी दिलीप कुमार से मुलाकात

हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। ऐसे में अक्सर वो अपनी फिल्म से या निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें, कुछ किस्से कहानियां फैंस संग साझा करते रहते थे। दिलीप साहब फिल्मों से जरूर दूर हुए थे, लेकिन फिल्मी दुनिया उनसे कभी दूर नहीं हो पाई थी। दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कई सालों में कई बार उनकी तबीयत बिगड़ी थी। ऐसे में वक्त वक्त पर बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने पहुंचे थे। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन कौन से सितारे दिलीप कुमार से मिलने गए थे।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन भी दिलीप कुमार से मिलने अस्पताल गए थे। अमिताभ और दिलीप कुमार ने फिल्म 'शक्ति' में साथ काम किया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अमिताभ ने लिखा कि वो एक संस्था थे, जिनके चले जाने का बहुत दुख हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

शाहरुख दिलीप कुमार के बहुत करीब थे। दिलीप कुमार और सायरा बानो शाहरुख को अपने बेटे जैसा मानते थे। दिलीप कुमार के दोस्त फैजल फारुखी ने साल 2018 में एक तस्वीर साझा की थी जिसमें शाहरुख दिलीप कुमार संग नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'हमें लगता है कि हमारा कोई बेटा होता तो वो बिल्कुल शाहरुख की तरह दिखता'।

4 of 6
सायरा बानो, दिलीप कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी दिलीप कुमार साहब से मिलने पहुंची थीं। दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से उस समय की तस्वीरें भी साझा की गईं थीं। प्रियंका ने इन तस्वीरों को रिट्वीट करते हुए लिखा था- आप दोनों को साथ देखना बहुत अच्छा लगा। आपको बहुत सारा प्यार।
विज्ञापन

5 of 6
ए आर रहमान, दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
ए आर रहमान

प्रतिभावान और मशहूर गायक और संगीतकार ए आर रहमान भी दिलीप कुमार साहब से मिलने पहुंचे थे। उनकी पत्नी भी इस तस्वीर में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिलीप कुमार और सायरा बानो बेहद खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लता मंगेशकर, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर

अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने दिलीप कुमार की कई फिल्मों में गाना गाया था। वो भी दिलीप कुमार साहब से एक बार मिलने गई थीं। उनके निधन पर लता मंगेशकर को गहरा दुख हुआ है। लता दिलीप कुमार की राखी बहन थीं। वो उन्हें सगे भाई से ज्यादा मानती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें