फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये नामी सितारे एक समय में हो चुके हैं पाई-पाई के मोहताज, इस सुपरस्टार पर था 90 करोड़ का कर्ज

Wed, 23 Jun 2021 04:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
मायानगरी मुंबई में जब भी कोई नया शख्स संघर्ष करने आता है तो वो यही सोचता है कि उसे फिल्म जगत में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान सहित अपने पसंदीदा सितारे की तरह सफलता हासिल करनी है। लेकिन ये तो आप सब जानते हैं कि बॉलीवुड जगत बाहर से देखने में जितना बड़ा और शानदार है, यहां पर उतने ही राज छुपे हैं। हर सितारे की अपनी एक संघर्ष भरी जिंदगी रही है। बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारो की जिंदगी में एक ऐसा समय आ चुका है जब वो फिल्में न मिलने या फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से वो दिवालिया हो चुके थे। उस वक्त उनके दोस्तों ने आगे बढ़कर उनकी मदद की थी। 

इन सितारो के अकाउंट हुए थे खाली, दोस्तों ने की मदद

बॉलीवुड में कई कलाकार सफलता के उस मुकाम पर हैं, जहां तक पहुंचने के लिए लोग सालों-साल कड़ा संघर्ष करते हैं। लेकिन अपने सुना होगा हर सफल आदमी को उस सफलता तक पहुंचने की एक कीमत चुकानी पड़ती है। कभी-कभी इन सितारों को बड़े निवेश के चक्कर में बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसी ही कीमत चुकाई है हमारे बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने। लेकिन सब कुछ गंवाने के बाद भी इन सितारों ने कभी हार नहीं मानी। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं बड़े सितारों के बारे में बता रहे हैं जो बड़े निवेश के चक्कर में बैंककरप्ट हो गए थे। लेकिन इनकी हिम्मत ने इन्हे एक बार फिर से मालामाल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन

एक पोस्ट साझा करते हुए खुद अमिताभ ने बताया था कि एक समय पर वो पूरी तरह से दीवालिया हो चुके थे। अमिताभ ने अपनी पोस्ट में कहा, 'साल 2000 में, जब पूरी दुनिया नई सदी का जश्न मना रही थी, उस दौरान में दुर्भाग्य से अपने सबसे बुरे दौर का जश्न मना रहा था। मेरे पास कोई फिल्म, कोई पैसा और कोई कंपनी नहीं थी।" हम आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म कंपनी 1999 में एक वित्तीय समस्या में फंस गई थी, जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन दीवालिया हो गए थे और उन्हें अपनी पूरी संपत्ति गिरवी रखनी पड़ी थी। उनके ऊपर 90 करोड़ का कर्ज हो गया था और उसे उतारने के लिए उनके पास एक भी फिल्म नहीं थी। फिल्म जगत में बड़ा नाम होने के बावजूद भी अमिताभ बच्चन की जिंदगी में एक ऐसा समय आया जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थीं। जब उन्होंने यश चोपड़ा को अपनी इस परेशानी के बारे में बताया तो उन्होंने बिग बी के सामने मोहब्बतें करने का प्रस्ताव रखा और उसी दौरान उन्हें कौन बनेगा करोड़पति करने का मौका मिला। जिसके बाद बिग बी की जिंदगी वापस पटरी पर लौटी। कहा जाता है कि राम गोपाल वर्मा ने भी अमिताभ बच्चन की बहुत मदद की थी।
विज्ञापन

3 of 8
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post
शाहरुख खान
 
शाहरुख खान पूरी दुनिया में तीसरे सबसे अमीर अभिनेता हैं। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि शाहरूख की जिंदगी में भी एक समय ऐसा आया था जब वो दीवालिया हो गए थे। दरअसल शाहरुख ने फिल्म 'रा. वन बनाई थी। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ था। फिल्म का निर्माण गौरी खान ने किया था। शाहरुख और गौरी दोनों को ही फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म परदे पर असफल रही। इस फिल्म में लगभग शाहरुख ने अपना पूरा पैसा लगा दिया था और उनके पास कुछ ही पैसे बचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के प्रोडक्शन काम के लिए शाहरुख ने एक ब्लैंक चैक तक साइन कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी शाहरुख पूरी हिम्मत के साथ खड़े रहे और उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो आर्थिक रूप से खुद की मदद कर सकते हैं। 'डॉन 2' और 'जब तक हैं जान'' की सफलता ने एक बार फिर से इस सितारे की जिंदगी को ट्रैक पर ला दिया।

4 of 8
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
प्रीति जिंटा

लंबे समय तक परदे से दूर रहीं प्रीति जिंटा ने खुद के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'इश्क इन पैरिस' से वापसी की। हालांकि बतौर निर्माता ये प्रीति की पहली फिल्म थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई जिसकी वजह से प्रीति की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इतने नुकसान में थीं कि फिल्म के क्रू को भी भुगतान नहीं कर पाईं थीं। उस दौरान उनके सह-कलाकार और करीबी दोस्त सलमान खान ने उनकी मदद की थी। 
विज्ञापन

5 of 8
राज कपूर - फोटो : Instagram
राज कपूर

राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' आज भी दर्शकों की पसंद हैं। इस फिल्म को अंतराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी, लेकिन इंडियन बॉक्स-ऑफिस पर ये फिल्म अपना जादू बिखेरने में नाकामयाब हुई। इस फिल्म ने राज कपूर का दिवालिया निकाल दिया था। एक बातचीत में खुद बेटे ऋषि कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि इस फिल्म के चक्कर में उन्होंने अपनी सभी चीजें और स्टूडियो गिरवी रख दिया था। इसके बाद उन्होंने बॉबी फिल्म बनाई , जोकि 'मेरा नाम जोकर' की असफलता को देखने के बाद एक बहुत बड़ा जोखिम था। लेकिन ये फिल्म सुपरहिट हुई और उसके बाद उनके दोस्तों और मेरे अंकल ने उन्हें घर खरीदने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
गोविंदा - फोटो : Instagram
गोविंदा

कई सालों तक बेशुमार प्यार और सफलता देखने के बाद भी, एक समय आया जब बॉलीवुड में गोविंदा का बोल-बाला बिलकुल खत्म हो गया। तीन चार सालों तक उन्हें किसी भी फिल्म के प्रस्ताव नहीं मिले। हालांकि खुद के प्रोडक्शन की फिल्मों से उन्होंने वापसी करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। एक समय ऐसा आया था जब गोविंदा कर्जे में डूब गए थे और प्रेस के सामने ही रो पड़े थे। हालांकि उनके पुराने दोस्त सलमान ने उनका हाथ थामा और उनके साथ डेविड धवन की फिल्म 'पार्टनर' में काम किया। इस फिल्म ने अभिनेता की आर्थिक रूप से काफी मदद की।
विज्ञापन

7 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा ने खुद मीडिया के सामने इस बात को स्वीकार किया था कि पैसों की कमी के चलते वो अपनी टीम के लिए आईपीएल में वीडियो शूट नहीं कर पाई थीं। हालांकि तब से लेकर अब तक इस अभिनेत्री की जिंदगी आर्थिक रूप से बहुत अच्छी हो चुकी है और वो इन दिनों टेलीविजन पर रियलिटी शो कर रही हैं।
विज्ञापन

8 of 8
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ

हाल ही में एक मीडिया से बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'बूम' के फ्लॉप होने के बाद वो बैंक करप्ट हो गए थे। जिसके बाद इस अभिनेता ने निर्माता साजिद खान से साल 2008 में लोन लिया था लेकिन वो उसे लौटा नहीं पाए। उस दौरान जैकी की काफी फिल्में असफल हुईं जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि पैसों की कमी के चलते उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी भी बेच दी थी। लेकिन एक बार फिर सलमान खान ने इस अभिनेता की मदद की और उन्हें इस स्थिति से बाहर निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें