फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे भी कर चुके हैं हॉलीवुड फिल्मों में काम

Mon, 05 Apr 2021 03:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या, अमिताभ, दीपिका - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारों में गजब का हुनर है और कई बार उनका ये हुनर देश की सीमा भी लांघ जाता है। बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हॉलीवुड फिल्मों में भी इन सितारों ने अपने हुनर का परचम लहराया है। प्रियंका चोपड़ा तो हॉलीवुड की स्थापित कलाकार बन चुकी हैं और वहां एक से बढ़कर एक फिल्में कर रही हैं। वहीं उनके अलावा बॉलीवुड के दूसरे सितारे भी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वो सितारे।
विज्ञापन

2 of 6
द ग्रेट गेट्सबाय का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन भी हॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डी कैपरियो की फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' में काम किया था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ थोड़े वक्त के लिए ही नजर आए लेकिन उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन

3 of 6
द पिंक पैंथर 2 में ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हॉलीवुड फिल्म 'द पिंक पैंथर 2' और ''द लास्ट लीजन में काम कर चुकी हैं। दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों में ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय को खूब पसंद किया था। हॉलीवुड के दर्शक भी ऐश्वर्या की खूबसूरती को देखकर उनके दीवाने हो गए थे।

4 of 6
जुरासिक वर्ल्ड के एक सीन में इरफान खान - फोटो : Instagram
इरफान खान

इस दुनिया से जा चुके इरफान खान ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। उन्होंने 'न्यूयॉर्क आई लव यू','द वॉरियर', 'जुरासिक वर्ल्ड', 'इनफेरनो' और 'द अमेजिंग स्पाइरमैन' सहित कई और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन

5 of 6
Extraction - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
रणदीप हुड्डा

गंभीर किरदार निभाने वाली रणदीप हुड्डा भी हॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'एक्सट्रेक्शन' में रणदीप अहम किरदार निभाते नजर आए थे।  फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ भी मौजूद थे और रणदीप ने अभिनय के मामले में उन्हें कांटे की टक्कर दी थी। रणदीप को फिल्म में काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण, विन डीजल - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी अभिनेत्री दीपिका भी हॉलीवुड में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं। दीपिका विन डीजल के साथ फिल्म  'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में नजर आईं थीं। इस फिल्म को तो पर्दे पर कुछ खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन फैंस को दीपिका का अभिनय पसंद आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें