फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः फंड इकट्ठा करने में शर्म महसूस करते हैं बिग बी, बोले, 'मैं दान कर सकता हूं, लेकिन पैसे नहीं मांग सकता'

Mon, 17 May 2021 08:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है और लोग अभी भी काफी संख्या में संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी भी संक्रमितों और उनके परिवार की चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में सरकार इस समस्या से निपटने के लिए तो तमाम दांव-पेंच लगा ही रही है साथ ही मनोरंजन जगत के सितारे भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ सितारों ने खुद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाएं हैं तो वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं जो संक्रमितों की मदद के लिए कोरोना फंड इक्ट्ठा कर रहे हैं। वहीं लोग ज्यादा से ज्यादा इस फंड में पैसे जमा कर रहे हैं ताकी कोरोना पीड़ितों की मदद की जा सके। इसी बीच कोरोना के लिए अपना योगदान दे चुके बिग बी ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर समाजसेवा के लिए फंड इक्ट्ठा करना शुरू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों से पैसा मांगना 'शर्मनाक' लगता है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और आए दिन कोरोना से जुड़े ताजा अपडेट साझा करते रहते हैं। हाल ही में कुछ फैंस ने बिग बी पर फंडरेजिंग ना करने पर सवाल उठाए। वहीं बिग बी ने पहले ही इस मुद्दे पर बात करते हुए लिखा था कि, 'फंडरेजिंग का काम सच में काबिले तारीफ है, लेकिन मैं इसे खुद कभी शुरू नहीं करुंगा क्योंकि मुझे पैसे मांगना शर्मनाक लगता है। मैंने अकेले ही 25 करोड़ रूपये दान किए हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ ने शनिवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि, 'वो अपने योगदान के बारे में इसलिए नहीं बता रहे कि उनकी तारीफ की जाए बल्कि इसका मकसद सभी को ये यकीन दिलाना है कि वास्तव में मदद की जा रही है और वो केवल कोरे वादे नहीं नहीं कर रहे हैं'। उन्होंने कहा कि, 'मैं जहां से जो भी दे सकता हूं वो दे देता हूं, मेरे साधन बेहद सीमित है, ऐसा प्रतीत नहीं होता होगा, लेकिन वो हैं।मुझे लगता है किसी से भी पैसे मांगना मेरे लिए शर्मनाक है'।


4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
वहीं रविवार को बिग बी ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज भी ले लिया। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर साझा की  और साथ ही इसके लिए मजेदार कैप्शन भी लिखा। बिग ने लिखा,'दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं। इसके बाद हंसने वाले इमोजी के साथ वो आगे लिखते हैं, सॉरी, सॉरी यह काफी बुरा था।' बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल में 1 तारीख को अमिताभ बच्चन ने ट्विटर और ब्लॉग पर अपने कोरोना वैक्सीन के पहले डोज के बारे में जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही दर्शकों के पसंदीदा गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के साथ टीवी पर नजर आने वाले हैं। इस शो में हिस्सा लेने के लिए लाइन्स भी ओपन हो चुकी हैं। इसके अलावा अमिताभ 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'मे डे' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें