फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: 6.40 लाख रुपये जीत अर्पिता ने छोड़ा शो, 12.50 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप?

Thu, 05 Sep 2019 08:37 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arpita yadav - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट लाखों रुपये जीत अपने सपने पूरे कर रहे हैं । बुधवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में जयपुर की रहने वाली अर्पिता यादव आई थीं। अर्पिता दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करती हैं । वहीं उनका बेटा भी एक स्पेशल चाइल्ड है। शो में अर्पिता ने न सिर्फ काफी अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि साथ ही साथ अमिताभ बच्चन के साथ कई किस्से भी साझा किए।
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : sony liv
अर्पिता शो से 6 लाख 40 हजार रुपये ही जीत पाईं । 12 लाख 50 हजार के सवाल पर उन्होंने खेल को छोड़ने का फैसला लिया । अर्पिता के बेटे का नाम निर्भय है । अर्पिता ने अपने बेटे के बारे में ऐसी बात बताई जिससे बिग बी भी हैरान रह गए । अर्पिता ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, उनका बेटा कभी सीधा खड़ा होकर चल नहीं सकेगा । 
विज्ञापन

3 of 5
arpita yadav - फोटो : social media
इसके अलावा निर्भय की जिंदगी भी ज्यादा नहीं है । उसकी जिंदगी सिर्फ 20 साल तक की है । अर्पिता ने कहा कि उन्होंने हार नहीं मानी है । अर्पिता की मेहनत से उनका बेटा अपने पैरों पर चलने लगा है । अर्पिता ने कहा कि वह अब उनके परिवार का जरूरी हिस्सा बन चुका है । वहीं अमिताभ भी अर्पिता के जज्बे से काफी प्रभावित दिखे । 
 

 

4 of 5
arpita yadav - फोटो : social media
खेल की बात करें तो अर्पिता ने 12 लाख, 50 हजार रुपये के सवाल पर गेम छोड़ दिया था । ये सवाल था- 'स्वतंत्र भारत की पहली महिला कैबिनेट मंत्री, राजकुमारी अमृत कौर, किस विभाग की मंत्री थीं?'  इस सवाल के जवाब के तौर पर अमिताभ बच्चन ने चार ऑप्शन ये दिए थे- गृह मंत्रालय, सड़क एवं परिवहन मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री या वित्त मंत्री ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अर्पिता यादव इस सवाल का सही जवाब नहीं जानती थीं । उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थी । उन्होंने अनुमान लगाया लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था । इस वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया । अमिताभ बच्चन ने प्रश्न का सही उत्तर देते हुए बताया कि राजकुमारी अमृत कौर वर्ष 1947 से 1957 तक यानी 10 साल तक भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहीं थी ।

KBC 11: मध्यप्रदेश के इस शख्स ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपये, क्या आपको पता हैं इन 14 सवालों के जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें