फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के पहले दिन क्यों फूट फूट कर रोई थीं सहर बाम्बा, करण देओल की हीरोइन ने खोले कई राज

Thu, 05 Sep 2019 07:27 AM IST
Mishra Mishra अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Karan Deol and Sahher Bambba - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
शिमला की रहने वाली सहर बाम्बा के पिता का रेस्तरां का कारोबार है और अपनी पहली ही फिल्म में वह बनी हैं फूड ब्लॉगर। फ्रेश फेस प्रतियोगिता जीत चुकीं सहर को अपनी पहली फिल्म पल पल दिल के पास की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। आगे वह करण जौहर और आनंद एल राय जैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं।

फिल्म पल पल दिल के पास की मुश्किलों से बातचीत शुरू करते हैं। करण कहते हैं उनको किसिंग सीन में बहुत दिक्कत आई और आपको?
सच पूछें तो मेरे लिए तो सब कुछ मुश्किल था। सोचा था शिमला से हूं तो मुझे पहाड़ वगैरह तो मैं चुटकी बजाते चढ़ जाऊंगी। लेकिन, फिल्म के निर्देशक सनी देओल ने लोकेशन ऐसी चुनी कि वहां पहुंचने में ही बैंड बज जाता था। सुबह तीन बजे सोकर उठना, फिर एक साथ पहाड़ों पर चढ़ना। एक सीन के लिए तो ग्लेशियर के पानी में भी उतरे हम। एक जगह है पांडू रोपा वहां पहुंचने के लिए आठ नौ घंटे पहाड़ चढ़ना होता है। शूटिंग उससे और आगे घंटे भर की ट्रेकिंग के बाद की है हमने।
विज्ञापन

2 of 5
Sahher Bambba - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म कैसे मिली, बताएंगी कुछ हमारे पाठकों को?
मैं मुंबई एक्टर बनने ही आई हूं। लेकिन पहले पढ़ाई पूरी करने के लिए यहां कॉलेज में एडमीशन लिया। चर्चगेट से लोकल ट्रेन में सफर करती। अंधेरी के आरामनगर इलाके में आकर रोज ऑडीशन देती। यही चल रहा था कि एक दिन फिल्म के लिए ऑडीशन के लिए फोन आया। सुबह पांच बजे उठकर इस फिल्म का ऑडीशन देने आई थी। फर्स्ट लुक ओके होने के बाद महीने भर तक तमाम तरह के दूसरे ऑडीशन इस रोल के लिए चले तब जाकर कहीं मुझे ये फिल्म मिली। 
विज्ञापन

3 of 5
Sahher Bambba - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म में आपकी करण देओल के किरदार से अदावत किस बात की है?
फिल्म पल पल दिल के पास में मेरा किरदार एक फूड ब्लॉगर का है। कैंपिंग के दौरान उसकी मुलाकात कैंपिंग का कारोबार करने वाले एक लड़के से होती है और मेरा किरदार उसके कारोबार की हकीकत का पर्दाफाश करने की ठानता है। लेकिन, इस सफर में ही उसे असली दुनिया के बारे में पता चलता है और उसकी शख्सीयत पूरी तरह बदल जाती है।

4 of 5
Karan Deol and Sahher Bambba - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के आप फिल्मों में आ गईं, किसने सबसे ज्यादा प्रोत्साहित किया इस करियर के लिए?
मैं बचपन से ही नाचती गाती रही हूं। घरवालों को लग गया था कि ये लड़की एक्टर ही बनेगी। मुझे पूरे परिवार ने इस काम के लिए समर्थन दिया लेकिन सबसे ज्यादा प्रोत्साहित मुझे मेरी मां ने किया है। उनके समर्थन के बिना शायद मैं यहां तक पहुंच नहीं पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Deol, Sahher Bambba, Karan Deol - फोटो : video
फिल्म में अपने उस पहले सीन के बारे में बताइए जिसे निर्देशक सनी देओल ने ओके किया?
हां, ये सीन मुझे हमेशा याद रहेगा। उस सीन में मुझे खूब भागना था और बुरी तरह हांफना था। मैं भाग तो खूब रही थी लेकिन हांफने के जैसे भाव चेहरे पर आने चाहिए थे वे नहीं आ पा रहे थे। सुबह से काम करते करते लंच ब्रेक हो गया पर शॉट ओके नहीं हुआ। मैं अलग जाकर रोने लगी और मां को फोन करके कहा कि शायद मैं यह सब नहीं कर पाऊंगी। लेकिन, सनी सर ने ये शॉट एक बार और लिया और वो ओके हो गया। इसके बाद ही मैंने पहली बार खुद को मॉनीटर पर देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें