फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की झलक, पगड़ी बांधे दिखे नाना, नाती और पर नाती

Mon, 28 Dec 2020 12:26 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन ने साझा की तीन पीढ़ियों की तस्वीर - फोटो : Twitter - @SrBachchan
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की एक तस्वीर साझा की, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन दिया है - नाना...नाती...पर नाती। इस तस्वीर में एक ओर अमिताभ बच्चन के नाना खजान सिंह सूरी तो दूसरी ओर उनके बेटे अभिषेक बच्चन खड़े हुए हैं और इस तस्वीर में तीनों पगड़ी बांधे दिख रहे हैं। ये तस्वीर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को दर्शाती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अपनी मां और छोटे भाई के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter - @SrBachchan
इससे पहले अमिताभ बच्चन अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन के साथ फोटो साझा कर चुके हैं। ये तस्वीर पुराने जमाने में खिची ब्लैक एंड व्हाइट अवतार में है लेकिन बेहद खूबसूरत लग रही है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन भी मौजूद हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि जब आपको पहली बुश शर्ट मिलती है, तब चेहरे पर यही खुशी होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी
अमिताभ बच्चन के अभिनय की बात करें तो अगला साल उनके लिए काफी व्यस्तता पूर्ण हो सकता है। अगले साल अमिताभ बच्चन की कई सारी फिल्में आने वाली हैं, जल्द ही वो इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे', नागराज मंजुले की 'झुंड' और अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की 'मेडे' फिल्म भी इस साल में नजर आने वाली है। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के खास पालों को भी याद करते रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए ब्लॉग भी लिखते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजी बच्चन, हरिवंश राय बच्चन और अमिताभ के साथ - फोटो : file photo
12 दिसंबर को अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन की पुण्यतिथि होती है। मां की पुण्यतिथि पर अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखा था। इस ब्लॉग में उन्होंने तेजी बच्चन के बारे में ढेर सारी बातें बताई और लिखा कि उनका आशीर्वाद बच्चन परिवार के साथ बना हुआ है। अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा था कि वह होती तो यही चाहतीं कि जाओ और काम करो, मुझे दुख के साथ याद न करो। दुनिया में खुशी से रहो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें