फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'आई वांट टू टॉक' के ट्रेलर से पहले बिग बी ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन? बेटे अभिषेक बच्चन...

Tue, 05 Nov 2024 09:28 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सोमवार को  मुंबई के दो प्रसिद्ध मंदिरों का दौरा किया। बिग बी ने अपने बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक के ट्रेलर लॉन्च से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए।
 
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर और श्री बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किए। दिग्गज अभिनेता ने अपने टम्बलर ब्लॉग पर खुलासा किया कि उन्होंने सोमवार को इन प्रतिष्ठित मंदिरों में रहने वाले देवताओं की पूजा-अर्चना करके बिताया। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बी की इन आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा अपने बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन द्वारा अपनी नई फिल्म, आई वांट टू टॉक का पहला ट्रेलर जारी करने से एक दिन पहले किए। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "धार्मिक दिव्यता, प्रार्थना और सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद पाने से भरा दिन। सिद्धिविनायक के मंदिरों के दर्शन.. बाबुलनाथ और उसके बाद अपनेपन की असीम भावना.. आस्था.. हमेशा शांति और प्रेम बना रहे।" यह साफ नहीं हो पाया है कि अमिताभ के साथ बच्चन परिवार का कोई अन्य सदस्य भी था या नहीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
इस बीच, अमिताभ अभिषेक की फिल्म आई वांट टू टॉक की पहली झलक ऑनलाइन जारी होने के बाद से ही उनके सबसे बड़े चीयरलीडर रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के रूप में अपनी व्यस्त दिनचर्या चे चलते बिग बी ने फिल्म से अभिषेत के लुक के रिलीज होने पर उनकी बहुत तारीफ की थी। उन्होंने एक्स पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा, "ओह वाह! बढ़िया अभिषेक.. इस प्यार को देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं।"

 

4 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आई वांट टू टॉक का ट्रेलर मंगलवार, 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है। ट्रेलर के सुबह 11 बजे रिलीज होने की संभावना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : सोशल मीडिया
'आई वांट टू टॉक' अभिषेक की शूजित सरकार के साथ पहली फिल्म है। पोस्टर से पता चला है कि अभिषेक फिल्म में एक मोटी तोंद के साथ नजर आएंगे। पोस्टर में उनके पेट पर टांके लगे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि फिल्म में उनका किरदार सर्जरी से गुजर रहा है। अभिषेक के अलावा फिल्म में बनिता संधू और जॉनी लीवर भी हैं।
Citadel Honey Bunny: सिटाडेल हनी बनी प्रीमियर में सितारों से सजी महफिल, सामंथा ने जीता दिल, हैंडसम दिखे वरुण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें