फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ के छोटे भाई बनते थे चार साल बड़े शशि कपूर, दिलचस्प है इनका याराना

Tue, 11 Oct 2022 11:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज इंडस्ट्री में उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां तक जाना हर किसी के बस की बात नहीं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले बिग बी आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज इंडस्ट्री में उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां तक जाना हर किसी के बस की बात नहीं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले बिग बी आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अभिनेता हर जगह अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं। यही वजह है कि उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी अमिताभ की लोकप्रियता में आज भी किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है। इस साल 11 अक्टूबर को एक्टर 80 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं अमिताभ बच्चन के जीवन से जुड़े एक अनसुने पहलू के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर - फोटो : Social media

अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री के लगभग सभी कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा की है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शशि कपूर के साथ अमिताभ करीब 12 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों पहली बार फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान में एक साथ नजर आए थे। फिल्मों में साथ काम करने की वजह से शशि कपूर और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। दोनों कलाकारों की एक फिल्म दो और दो पांच साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया था, जिसमें शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन की जान बचाई थी। इस घटना के बाद से ही दोनों कलाकार के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी।

Bollywood Gossips: जब राजेश खन्ना की इस हरकत से परेशान हो गए थे महमूद, सरेआम जड़ दिया था थप्पड़

 

विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर - फोटो : Social media

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक ही अमिताभ को अस्थमा का अटैक आया, जिसे वह सहन नहीं कर पाए। रिपोर्ट के मुताबिक अगर उस दौरान शशि कपूर उनकी मदद नहीं करते तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। इस घटना के बाद से ही अमिताभ ने यह तय कर लिया था कि अब हर डबल हीरो वाली फिल्म में वह सिर्फ शशि कपूर के साथ ही काम करेंगे। इस फैसले के बाद अमिताभ ने शशि के साथ शान, सिलसिला, नमक हलाल जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। दिलचस्प बात यह थी कि अमिताभ बच्चन से 4 साल बड़े होने के बाद भी शशि कपूर को अमिताभ बच्चन के छोटे भाई का रोल मिलता था।

Gumnaam Sitare: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थी यह हीरोइन, फिर पति के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

4 of 5
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर - फोटो : Social media
दरअसल, बिग बी की लंबी कद काठी की वजह से डायरेक्टर्स उन्हें बड़े भाई का किरदार देते थे। शशि कपूर के काफी अच्छे दोस्त होने के बावजूद अमिताभ बच्चन आखिरी समय में उनसे मिलने नहीं जाते थे। इस बारे में खुद एक्टर ने अपने ब्लॉग के जरिए खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह उन्हें दोबारा देखने नहीं गए, क्योंकि वह अपने सबसे अच्छे दोस्त और समधी को फिर से उस हालत में नहीं देख सकते थे, जैसे उन्होंने उन्हें अस्पताल में देखा था। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन अपने करियर में अभिनेता शशि कपूर का एक अहम योगदान भी मानते हैं।

Amitabh Bachchan: कई सितारों के मना करने के बाद बिग बी के हाथ लगी जंजीर, फ्लॉप हीरो से ऐसी बने एंग्री यंग मैन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर - फोटो : Social media

इस बारे में खुद बिग बी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि लगातार सात फ्लॉप के बाद जब उन्होंने मुंबई से लौटने का फैसला किया, तब उन्हें रोटी, कपड़ा और मकान ऑफर हुई। यहां उनकी मुलाकात शशि कपूर से हुई और इसके बाद उनके जीवन में एक नया मोड़ आ गया। अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ यह भी बता चुके हैं कि 1975 में आई फिल्म दीवार के बाद से ही वह हर जन्मदिन पर शशि कपूर को फोन कर शुभकामनाएं देते थे। साल 1984 में जब शशि की पत्नी जेनिफर का निधन हुआ तो अभिनेता ने लोगों से बातचीत एकदम बंद कर दी थी, लेकिन इसके बाद भी वह अमिताभ से बात करते रहे थे।

Werewolf By Night Review: एमसीयू की कहानियों में हॉरर का नया हंगामा, ‘भेड़िया’ से पहले छाया मार्वल का वेरवुल्फ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें