शिवसेना के संस्थापक और दिवंगत नेता बाला साहेब ठाकरे का बॉलीवुड स्टार्स के साथ काफी गहरा कनेक्शन रहा है। लेकिन, फिल्मी दुनिया के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता कुछ खास था। आखिर हो भी क्यों न? वह बाला साहेब ठाकरे ही थे, जिन्होंने बिग बी को दूसरा जन्म दिया था। अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बाला साहेब से जुड़ा यह किस्सा सुनाया था। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत पढ़ते हैं यह किस्सा-