जया बच्चन और रेखा
रेखा को एक लाइन में समझा दी थी बात
सामने से जया बच्चन का बुलावा आया तो पहले रेखा को थोड़ा आश्चर्य हुआ और वह सहम भी गई थीं। लेकिन जब वह अमिताभ के घर पहुंची तो जया बच्चन ने रेखा के साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। उनको खाना खिलाया और खूब हंसी मजाक हुआ। लेकिन जब रेखा जाने लगीं तो जया बच्चन ने रेखा से सिर्फ एक बात कही कि, 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोडूंगी'। समझदार के लिए इतना इशारा काफी था। रेखा समझ गई थीं कि अब अमिताभ से जुदा होने का वक्त आ गया है। इस वाकये के बाद वह कभी अमित से नहीं मिलीं।