बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर जहां कई लोग रिटायरमेंट लेकर आराम फरमाते हैं, तो अभिनेता आज भी सिनेमा जगत में सक्रिय हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बी आज 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम अभिनेता की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आज के जमाने के सितारों के साथ वह नजर आए हैं और उनकी जोड़ी को पसंद किया गया।