बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्मी यात्रा बेहद प्रेरक है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद शुरुआत में उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। मौके मिले तो सफलता हाथ नहीं लगी। किसी ने आवाज में कमी निकाली तो किसी ने लंबाई में नुक्स निकाला। लेकिन, बिग बी डटे रहे। उन्होंने सब्र रखा, निरंतर मेहनत करते रहे और आज नतीजा सबके सामने है। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन सक्रिय हैं। बड़े पर्दे पर तो उनके अभिनय का जलवा रहा ही है, साथ ही छोटे पर्दे पर भी उन्होंने अपनी धाक जमाई है। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इस बारे में-