फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: 80 के दशक में भी बरकरार रहा अमिताभ का जादू, इन सितारों के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्में

Tue, 11 Oct 2022 11:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका नाम बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। अपने 50 साल से अधिक के करियर में उन्होंने हर तरह रोल निभाए हैं। चाहे वह गंभीर हो या फिर कॉमेडी बिग बी हर किरदार बिलकुल फिट नजर आए। ठीक इसी तरह दूसरे बॉलीवुड के सितारों के साथ उनकी जोड़ी भी खूब जमी। आइए आज 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आपको बताते हैं कि 80 के दशक में उन्होंने किन सितारों के साथ बेहतरीन फिल्में दीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
दोस्ताना - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न सिन्हा
अमिताभ बच्चन 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में देकर स्टार बन चुके थे, लेकिन उन्होंने कभी भी मल्टीस्टारर फिल्म को न नहीं कहा। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। दोस्ताना, शान और नसीब में दोनों अभिनेता साथ आए। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया। दोस्ताना और नसीब ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।
Amitabh Bachchan: आज भी फिल्मी पर्दे पर छाए हैं बॉलीवुड के शहंशाह, नए जमाने के इन सितारों के साथ खूब जमी जोड़ी
विज्ञापन

3 of 5
राम बलराम - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
70 के दशक के बाद 80 के दशक में भी बिग बी ने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया। 'शोले' की सफलता के बाद यह जोड़ी काफी ज्यादा हिट रही। साल 1980 में अमिताभ ने राम बलराम फिल्म में काम किया। इस फिल्म में वह बलराम सिंह की भूमिका में थे।
Amitabh Bachchan: अभिषेक से लेकर शाहरुख तक, इन अभिनेताओं के सख्त पिता का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन

4 of 5
नमक हलाल - फोटो : सोशल मीडिया
शशि कपूर
अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर के साथ 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दीं। यह सिलसिला 80 के दशक में भी जारी रहा। दोनों ने एक साथ इस दशक में तीन फिल्मों में काम किया। शान, नमक हलाल और सिलसिला में दोनों के रोल का लोगों ने खूब पसंद किया।
Bollywood Actors Comeback: पर्दे पर लंबे ब्रेक के बाद आए ये सितारे, नहीं चला पाए कोई जादू
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अमिताभ ने नए सितारों के साथ भी 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 1985 में वह गिरफ्तार फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार कमल हासन और रजनीकांत ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। यह पहला मौका था जब बिग बी साउथ के दो बड़े सितारों के साथ किसी बॉलीवुड फिल्म में दिखे थे। इसके अलावा अमिताभ उस समय के यंग एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी काम कर चुके हैं। गंगा जमुना सरस्वती में दोनों पहली बार साथ दिखे थे।
Amitabh Bachchan: असल जिंदगी में भी फाइटर हैं अमिताभ बच्चन, इन गंभीर बीमारियों से लड़कर भी हमेशा किया काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें