बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और बेहतरीन अदाकारी के लिए आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बिग बी ने मनोरंजन जगत में करीब पांच दशकों से अपनी धाक जमा रखी है। इंडस्ट्री की लगभग हर अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अमिताभ बच्चन कई एक्ट्रेसेस के बेटे का किरदार भी निभा चुके हैं। पर्दे पर अभिनेता कि उनकी मां के साथ बेहद शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है। मां के दुलार और प्यार का यह रिश्ता अभिनेता ने ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी निभाया है। बिग बी के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम उनके इन्हीं रिश्तों से रूबरू होते हैं।