बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी और अनोखे अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। बेहतरीन अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के अलावा स्टाइलिंग और फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अभिनेता अपनी ड्रेसिंग सेंस से कई यंग अभिनेताओं को टक्कर देते नजर आते हैं। अभिनेता के फैशन सेंस को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने आप में एक फैशन आइकन है, जिन्हें कई लोग आज भी फॉलो करते हैं। अभिनेता का यह फैशन सेंस आज से ही नहीं बल्कि काफी समय से लोगों को आकर्षित कर रहा है। अभिनेता आज 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं कि गुजरे जमाने से लेकर आज तक बिग बी हर दौर में किस तरह खुद को फैशन आइकन साबित करने में सफल रहे।