फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: 70 के दशक के हिट मशीन थे अमिताभ बच्चन, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बने बॉलीवुड के शहंशाह

Tue, 11 Oct 2022 11:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 'सात हिंदुस्तानी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म सफल नहीं रही। इसके बाद उनकी कई और भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल न सकीं, लेकिन अमिताभ ने हिम्मत नहीं हारी। इसका नतीजा यह रहा कि 70 के दशक में वह इंडस्ट्री के हिट मशीन के रूप में उभर कर सामने आए। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आइए जानते हैं कि 70 के दशक में उन्होंने किन फिल्मों से तहलका मचा दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया
जंजीर
साल 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा को नया एंग्री यंग मैन दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि जंजीर के लिए अमिताभ पहली पसंद नहीं थे। बॉलीवुड के कई एक्टर के इस फिल्म को रिजेक्ट करने के बाद यह रोल अमिताभ बच्चन के पास गया था। इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदलकर रख दी। फिल्म में लोगों को अमिताभ का अंदाज काफी पसंद आया।
Amitabh Bahchchan: 80 के दशक में डबल रोल कर छा गए थे बिग बी, कभी हीरो-विलेन तो कभी बाप-बेटा बन जीता दिल
विज्ञापन

3 of 8
दीवार - फोटो : सोशल मीडिया
दीवार
इस लिस्ट में दीवार का नाम भी शामिल है। यह अमिताभ बच्चन के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के डायलॉग काफी ज्यादा फेमस हुए। फिल्म में अपनी एक्टिंग से अमिताभ ने लोगों का दिल जीत लिया। 'आज खुश तो बहुत होगे' डायलॉग लोगों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय है। 
PS-1 Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'पीएस-1', सातवें दिन कमाई में आई भारी गिरावट

4 of 8
शोले - फोटो : सोशल मीडिया
शोले
इस फिल्म का नाम हिंदी सिनेमा के लोगों द्वारा बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। शोले इतिहास के सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र लीड रोल में थे। वहीं, जया बच्चन, हेमा मालिनी और संजीव कुमार ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।  बता दें कि रिलीज के बाद यह फिल्म चल नहीं सकी थी। लेकिन बाद में धीरे-धीरे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई ‘विक्रम वेधा’, सातवें दिन कमाए महज इतने करोड़
विज्ञापन

5 of 8
कभी-कभी - फोटो : सोशल मीडिया
कभी-कभी
साल 1976 में रिलीज हुई अमिताभ की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। मल्टीस्टारर इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म में अमिताभ के रोल को काफी सराहा गया था। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

6 of 8
अमर अकबर एंथोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अमर अकबर एंथोनी
इस फिल्म में अमिताभ का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। साल 1977 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए अमिताभ ने अपने करियर का पहला बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता था। इसमें वो सारे मसाले मौजूद थे जो फिल्म को हिट बनाते हैं। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
डॉन - फोटो : सोशल मीडिया
डॉन
70 के दशक में अमिताभ के सितारे बुलंदियों पर थे। इस दौर में वह एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे थे। इसी कड़ी में उन्होंने डॉन में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में अमिताभ ने डबल रोल प्ले किया था। अब तक इस फिल्म के कई रीमेक बन चुके हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मुकद्दर का सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
मुकद्दर का सिंकदर
रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में अमिताभ के साथ विनोद खन्ना भी नजर आए थे। फिल्म ने कुल नौ फिल्म फेयर अवॉर्ड अपने नाम किए। 
Amitabh Bachchan: ऋषि कपूर से गहरा याराना रखते थे अमिताभ बच्चन,दोस्ती ऐसी कि टूटे हाथ के साथ शादी में की शिरकत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें