फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: ऋतिक-शाहरुख को 80 की उम्र में टक्कर देते हैं अमिताभ, जानें आज की पीढ़ी को कैसे बनाया दीवाना

Tue, 11 Oct 2022 09:26 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया की एक शख्सियत हैं, जिनके नाम के कसीदे पढ़े जाते हैं। हर फिल्म में अपने दमदार डायलॉग्स, बोलने का तरीका और हर अदा के जरिए वह इतनी उम्र हो जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज भी जब वह किसी फिल्म में नजर आते हैं तो क्या बुजुर्ग क्या युवा सभी उनकी अदाकारी के कायल हो जाते हैं। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े हर किस्से से रूबरू करा रहे हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आज हम आपको अमिताभ बच्चन की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए उन्होंने बच्चों को प्रभावित किया है और अपना लाइफ लॉन्ग फैन बना दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
मिस्टर नटवरलाल - फोटो : मिस्टर नटवरलाल
1979 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म मिस्टर नटवरलाल की कहानी एक ठग पर आधारित थी। इस फिल्म में उनके साथ रेखा भी मुख्य भूमिका में थीं। मिस्टर नटवरलाल फिल्म में एक गाना है 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों'। ये पूरा गाना बच्चों पर आधारित है। इस गाने के माध्यम से अभिनेता खुद के जंगल में फंसे होने की कहानी सुनाते हैं। ये गाना उस दौर के बच्चों को खूब पसंद आया था। 

Sunil Lahri: 'आदिपुरुष' के टीजर में वीएफएक्स दृश्यों को पचाना था मुश्किल, बोले रामायण के लक्ष्मण

 
विज्ञापन

3 of 4
भूतनाथ - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ साल 2008 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में बिग बी भूत के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में बिग बी बंकू नाम के बच्चे के दोस्त बन जाते हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमन सिद्दीकी, शाहरुख खान और जूही चावला भी नजर आए थे। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
विज्ञापन

4 of 4
झुंड - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी की फिल्म झुंड इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक स्पोर्ट्स कोच के किरदार में नजर आए थे, जो कुछ बच्चों के साथ एक टीम बनाते हैं। ये एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा है जो सोशल वर्कर विजय बर्से पर आधारित है। विजय, स्लम एरिया के बच्चों की फुटबॉल टीम बनाते हैं। फिल्म में बिग बी के अलावा आकाष तोषर, रिंकू राजगुरु लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें